नए साल का पहला दिन है शनिवार, जानें क्या उपाय रहेंगे कल्याणकारी

      2022 आने में बस एक दिन बाकी है। इस बार नए साल का पहला दिन शनिवार को पड़ रहा है। शनिवार को नए साल का दिन पड़ना काफी कुछ बता रहा है। इस दिन शनिवार पड़ने से लोग शनिदेव और हनुमान की पूजा के लिए मंदिर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, एक जनवरी को काफी अच्छा संयोग है जिससे एक साल तक तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी। आइए जानते हैं क्या करना चाहिए।

शनिवार को उपाय आएंगे काम
शनि के परिवर्तन का असर नए साल में दिखेगा। यह लगभग राशियों में अपना असर दिखाएगा। इस दौरान शनि की टेढ़ी दृष्टि से बचने के लिए भी तमाम तरह के उपाय करना जरूरी होगा। इससे यह दिन खास होगा। आप शनि के दोष से भी मुक्ति पा सकते हैं। क्योंकि बताया जा रहा है कि 2022 में शनिदेव काफी साथ देंगे। साथ ही शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए यह दिन काफी अच्छा हो सकता है।

ये उपाय जरूरी
जानकारी के मुताबिक, नए साल में सुबह उठकर नहाएं और साफ कपड़े पहने। इसके बाद मंदिर जाएं और दीपक जलाएं। भगवान की गणेश की पूजा करने के बाद शिवजी का ध्यान करना चाहिए और ओम नम: शिवाय का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए। मंदिर में शिवजी के ऊप जल चढ़ाएं। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। यह 11 बार जाप करने से अच्छा होगा। शनि मंदिर में जाकर सरसो का तेल का दीपक जला सकते हैं और काले तिल व काली उड़द का दा कर सकते हैं। ओम शं शनैच्राय नम: का जाप कर सकते हैं। आप चाहें तो तेल का दान भी शनिवार को कर सकते हैं। कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखने के बाद किसी को दान कर दें। आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और उनको या करें। इससे भी प्रकोप कम होता है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com