उत्तरप्रदेश

अभी-अभी: डारिया मोलचन के कोलकाता कनेक्शन की शुरू हुई जांच

गोरखपुर : क्राइम ब्रांच ने यूक्रेनी मॉडल डारिया मोलचन के कोलकाता कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ भी जमानत लेने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच की …

Read More »

Big Breaking:लखनऊ में 6 साल की बच्ची से तीन किशोरों ने किया गैंगरेप, एक पकड़ा गया!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इन्दिरानगर इलाके में मानवती का शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है। फरीदीनगर इलाके में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची को चार किशोर बीती रात घर से सोते हुए उठा ले गये। इसके बाद तीन किशोरों ने मासूम बच्ची …

Read More »

Alert: एक बार फिर मौसम विभाग में आंधी व बारिश को लेकर जारी की चेतवानी!

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने दिल्ली.एनसीआर समेत कई राज्यो में रविवार को धूलभरी आंधी आने और बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग की ओर से एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में रविवार को बारिश और कई जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। …

Read More »

Big News: मायावती व अखिलेश ने खाली किया बंगला, माया की मांग, उलझी सरकार!

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती का 13 ए माल एवेन्यू स्थित सरकारी बंगला अंदर से शायद ही किसी ने कभी देखा होगा, पर शनिवार को मायावती ने इस बंगले के एक-एक हिस्से को मीडिया का दिखाया और उसको कांशीराम स्मारक घोषित करने की मांग रही। इस दौरान मायावती ने एक प्रेस वार्ता …

Read More »

यूपी: 100 किमी की रफ्तार से चली आंधी ने मचाया कहर, 17 की मौत 11 घायल

दिन भर भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने जमकर कहर बरपाया। आंधी से जहां कई जगह पेड़, होर्डिंग और बैनर के गिरने से यातायात प्रभावित हो गया, वहीं कई इलाकों की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। बताया जा रहा है कि किसी टावर के गिरने के कारण बरेली मंडल के अलावा रामपुर और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ब्लैकआउट हो गया। आंधी-बारिश के बाद देर रात तक फॉल्ट ढूंढने के प्रयास होते रहे। सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के चलते करीब 17 लोगों की जान चली गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। इनमें ज्यादातर लोगों की मौत पेड़ के नीचे दबकर हुई। नुकसान की जानकारी जिन जनपदों से हासिल हुई है, उनमें मुरादाबाद (7 मौत, 3 घायल), मुजफ्फनगर (2 मौत, 2 घायल), मेरठ (2 मौत), अमरोहा (1 मौत, 5 घायल), बंदायु (2 मौत, 1 घायल) और संभल (3 मौत) शामिल हैं। दिल्ली की फ्लाइट लखनऊ डाइवर्ट लखनऊ एयरपोर्ट लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : SELF दिल्ली में शुक्रवार को आई आंधी की वजह से इंडिगो और गो-एयर की आधा दर्जन फ्लाइट लखनऊ डाइवर्ट कर दी गई। देर रात तक विमान अमौसी में खड़े रहे। बाद में मंजूरी मिलने के बाद इन्हें दिल्ली रवाना किया गया। इनमें इंडिगो और गो एयर के दो-दो विमानों के साथ एयर एशिया का भी एक विमान शामिल था। रात 10:50 बजे से विमान वापस दिल्ली जाने शुरू हुए। इतना ही नहीं शुक्रवार को एयर इंडिया की देर शाम लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान में पैसेंजर उस वक्त परेशान हो गए जब रनवे की ओर बढ़े विमान को रुकने का निर्देश मिला। ऐसे में यात्री परेशान हो गए। इसी बीच सूचना दी गई कि दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण विमान फिलहाल नहीं उड़ सकेगा।

दिन भर भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने जमकर कहर बरपाया।   आंधी से जहां कई जगह पेड़, होर्डिंग और बैनर के गिरने से यातायात प्रभावित हो गया, वहीं कई इ लाकों की …

Read More »

प्रदेश की मौजूदा कानून व्यवस्था से संतुष्ट नहीं राज्यपाल राम नाईक

राज्यपाल राम नाईक के गुरुवार को एक दिवसीय अमेठी दौरे पर अमेठी पहुंचे। यहां तारापुर गांव स्थित केपीएस स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बालिकाओं के शिक्षित होने से देश सुदृढ़ होगा। यूपी में इन दिनों बालिकाओं की शिक्षा बालकों की अपेक्षा ज्यादा होना शुभ संकेत है। इससे देश आगे बढ़ेगा। महिलाओं को नौकरियों में अवसर देने के मुद्दे पर बोले कि पहले महिलाओं को सिर्फ शिक्षक व नर्स की नौकरी मिलती थी, लेकिन आज महिलाएं सेना, पुलिस, वायु सेना जैसे चुनौती पूर्ण पेशों का भी प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इन दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार लाने की आवश्यकता महसूस की। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर मचे घमासान पर राज्यपाल ने कहा कि इस मसले पर राष्ट्रपति दखल दे चुके हैं इसलिए इस पर कुछ बोलना उचित नहीं होगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल अपराह्न 01:35 बजे खेरौना स्थित हैलीपैड पर उतरे। यहां से वह सीधे स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे और बच्चों को पुरस्कृत किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर बुधवार से ही जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 11 मजिस्ट्रेट के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

राज्यपाल राम नाईक के गुरुवार को एक दिवसीय अमेठी दौरे पर अमेठी पहुंचे। यहां तारापुर गांव स्थित केपीएस स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बालिकाओं के शिक्षित होने से देश सुदृढ़ होगा।    यूपी में इन दिनों बालिकाओं …

Read More »

विपक्षियों का मेल आतंकवाद का संगठन: योगी

सपा के गढ़ इटावा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस का गठबंधन आतंकवाद का संगठन है। यह सिर्फ मोदी के विकास कार्यों को रोकने का काम कर रहा है। उन्होंने 655 करोड़ की विकास योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ही पचनद को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा भी की। सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार इटावा पहुंचे थे। नुमाइश मैदान पर शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने महज 24 मिनट लोगों को संबोधित किया। पांच नदियाें के संगम पचनद (यमुना, चंबल, सिंधु, पहुज और क्वारी) को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की। फिर भ्रष्टाचार पर वार कर पिछली सरकारों को आड़े हाथ लिया। कहा कि प्रदेश में पहले हर एक भर्ती में पैसा चलता था। इटावा के लोगों के साथ भी भेदभाव हुआ है। नियुक्तियों में जातिवाद था, जिसकी जड़ें उखाड़कर हमारी सरकार ने सभी भर्तियों को पारदर्शी किया है। नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले की जगह जेल में होगी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कामों से देश की इज्जत और सम्मान विश्व में बढ़ गया है। मोदी की लोकप्रियता से परेशान होकर कांग्रेस, सपा और बसपा ने गठबंधन किया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रही है, जबकि वह खुद भ्रष्टाचार में डूबी रही। सपा और बसपा ने जातीयता के आधार पर समाज को छिन्न-भिन्न किया है। अब ये सब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

सपा के गढ़ इटावा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस का गठबंधन आतंकवाद का संगठन है। यह सिर्फ मोदी के विकास कार्यों को रोकने का काम कर रहा है। उन्होंने 655 करोड़ की विकास योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास …

Read More »

मायके से आए ‘भतीजे’ संग नई नवेली दुल्हन फरार, सच्चाई पता चली तो ससुरालियों के उड़े होश

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में विवाहिता ससुरालियों को शर्बत में नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों रुपए के जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। होश में आए परिजनों ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। टूंडला थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी राकेश कुमार ने 12 फरवरी को अपने बड़े बेटे अंकुश की शादी एटा के कर्थिनी गांव की रीता के साथ की थी। शादी के बाद वो 18 अप्रैल को दूसरी बार ससुराल आई थी। बुधवार शाम अंकुश के घर उसकी ससुराल से मनोज कुमार आया था, जिसे रीता ने अपना भतीजा बताया था। वो रात्रि में घर पर ही रुक गया था। रात करीब आठ बजे रीता ने सभी के लिए शर्बत बनाया था। शर्बत पीने के बाद परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए थे। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी बहू रीता व उसका कथित भतीजा मनोज गायब थे। बाद में पता चला कि मनोज रीता का भतीजा नहीं बल्कि प्रेमी था। वो अपने प्रेमी के साथ तीन लाख रुपए, जेवर लेकर चंपत हो गई। राकेश कुमार ने पुत्र वधु रीता व उसके प्रेमी मनोज के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में विवाहिता ससुरालियों को शर्बत में नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों रुपए के जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। होश में आए परिजनों ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।    टूंडला थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी राकेश कुमार ने …

Read More »

अनियंत्रित पिकअप ने अधेड़ को रौंदा, मौत

अंबेडकरनगर। टांडा थाना अंतर्गत मोहनगंज चौराहा के निकट बुधवार देरशाम सड़क के किनारे जूस पी रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दो को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। टांडा थाना अंतर्गत शाहपुर कुरमौल गांव निवासी रामसिंगार (58) पुत्र हरीलाल बुधवार देर शाम मोहनगंज चौराहे के निकट स्थित एक दुकान पर खड़ा होकर जूस पी रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। जब तक इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि पिकअप को थाने ले आई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। वहीं सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत फरीदपुर निवासी अंकेश (18) पुत्र इंद्रभान व धन्नी देवी (50) पत्नी सर्वजीत बुधवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर आ रहे थे। नगर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासी अंगद (24) पुत्र नरेंद्र बुधवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी निनकू (20) पुत्र जगन्नाथ गुरुवार सुबह घर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत सुल्तानगढ़ निवासी धर्मवीर (22) पुत्र अशोक गुरुवार सुबह साइकिल से सम्मनपुर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। जलालपुर थाना अंतर्गत मछलीगांव निवासी सुरेंद्र (32) पुत्र लालता गुरुवार सुबह आजमगढ़ जनपद के खानपुर मुडियार गांव निवासिनी कमला देवी (60) पत्नी सुरेश के साथ बाइक से जलालपुर जा रहे थे। अशरफपुर भुआ गांव के निकट आटो की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

अंबेडकरनगर। टांडा थाना अंतर्गत मोहनगंज चौराहा के निकट बुधवार देरशाम सड़क के किनारे जूस पी रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग …

Read More »

काली मंदिर तोड़े जाने पर भड़का गुस्सा, चक्काजाम

बैरहना चौराहा स्थित काली मंदिर तोड़े जाने से बृहस्पतिवार की रात स्थानीय लोग भड़क गए। नाराज लोगों ने मंदिर ध्वस्तीकरण के विरोध में चक्काजाम लगा दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही रोडवेज की एक एसी बस पर पथराव भी किया गया। इस दौरान वहां लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत किया। लोग अड़े रहे कि ध्वस्तीकरण वाले स्थान पर दुबारा नया मंदिर बनाया जाए। यहां भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कुंभ मेले के मद्देनजर शहर के तमाम चौराहों का चौड़ीकरण किया जाना है। इसी कड़ी में बुधवार की देर रात एडीए के दस्ते ने मंदिर का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त कर दिया। हालांकि एडीए अफसरों का दावा है ध्वस्तीकरण के पूर्व मंदिर में विराज प्रतिमाओं को एक दूसरे स्थान पर स्थापित कर दिया गया था। इसके बाद ही वहां ध्वस्तीकरण चला। देर रात हुई कार्रवाई की जानकारी लोगों को सुबह हुई। सुबह से ही चौराहे पर पर लोग एकत्र होने लगे। पहले दिन में कुछ देर के लिए चक्काजाम किया गया। बाद में शाम होते-होते चौराहे पर लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। रात नौ बजे के आसपास मंदिर तोड़े जाने से नाराज लोगों ने सड़क पर मलबा रखकर आवागमन ठप कर दिया। इससे वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान लखनऊ जा रही एक एसी बस पर पथराव भी किया गया। राहत भरी बात यह रही कि बस में बैठे यात्रियों को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जबकि इसी चौराहे पर पुलिस चौकी भी है। बाद में सीओ बैरहना समेत तमाम पुलिस कर्मी पहुंच गए। यहां स्थानीय लोग पुलिस से ही उलझ गए। रात में दस बजे के आसपास किसी तरह से पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। इस बारे में एडीए के जोनल अफसर आलोक पांडेय का कहना है कि पूर्व में मंदिर में रखी प्रतिमाओं को दूसरे स्थान पर पूजन अर्चन के साथ स्थापित कर दिया गया था। इसके बाद ही कार्रवाई की गई। बैरहना चौराहा स्थित काली मंदिर के ध्वस्तीकरण पर विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने खासी नाराजगी जाहिर की है। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश ने कहा कि इलाहाबाद से योगी सरकार में तीन-तीन कैबिनेट मंत्री है। फिर भी हिंदुओं के धार्मिक स्थल को तोड़ा जा रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार को 11 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला प्रवक्ता अश्विनी मिश्र ने कहा कि विहिप की मांग है कि दुबारा उसी स्थान पर काली मंदिर का निर्माण किया जाए। अन्यथा विहिप आंदोलन को बाध्य होगी।

बैरहना चौराहा स्थित काली मंदिर तोड़े जाने से बृहस्पतिवार की रात स्थानीय लोग भड़क गए। नाराज लोगों ने मंदिर ध्वस्तीकरण के विरोध में चक्काजाम लगा दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही रोडवेज की एक एसी बस पर पथराव भी किया गया। इस दौरान वहां लंबा जाम लग गया। मौके …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com