उत्तरप्रदेश

#4YearsOfModi: मायवाती व अखिलेश यादव ने साधा मोदी सरकार पर निशाना!

लखनऊ: केन्द्र की मोदी मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर जहां भाजपा जश्न मना रही है, वहीं विपक्षी पार्टियों ने भाजपा सरकार पर खुलकर हमला बोला है। अलग-अलग पार्टियों अपनी तरह से मोदी सरकार की आलोचना कर रही है। यूपी की दो बड़ी पार्टियों यानि बसपा और सपा अध्यक्षों …

Read More »

Letter: कांग्रेस एमएलसी ने विधानभवन आने के लिए मांगा बैलगाड़ी का पास, जानिए क्यों?

लखनऊ: देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते हुए दाम को लेकर जहां एक तरफ जनता बेहाल है, वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गयी है। अब कांग्रेस पार्टी के एमएलसी दीपक सिंह ने उत्तर प्रमुख सचिव विधान परिषद को एक पत्र लिखकर शायद अपना विरोध जताया …

Read More »

Big News: सीएम योगी से मिलने पहुंचे बसपा के कद्दावर नेता, जानिए क्या थी वजह!

लखनऊ: शुक्रवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बसपा के नेता सतीश चंद्र मिश्र और लालजी वर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के पीछे मकसद था कि मायावती ने सीएम योगी को पत्र भेजकर ये बताया है कि 13 ए माल एवेन्यू तो मायावती का सरकारी आवास है ही नहीं। उनका …

Read More »

अखिलेश यादव: कानपुर से चुनावी अभियान की दस्तक देंगे

लखनऊ और दिल्ली के दरबार में कानपुर की आवाज उठाने वाले सियासी पैरोकार भले ही न खड़े होते हों, लेकिन इस शहर से किस्मत कनेक्शन लगभग सभी दल जोड़े बैठे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की और अब सपा मुखिया अखिलेश यादव भी चुनावी अभियान …

Read More »

भाजपा: चार साल के कार्यकाल का फीडबैक लेगी

भाजपा उत्तर जिला कार्यसमिति की गुरुवार को की हुई बैठक में चुनावी तैयारी का मुद्दा छाया रहा। 26 मई को केंद्र सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। तय हुआ है कि पार्टी 14 मई तक विशेष संपर्क अभियान चलाएगी और जनता से सरकार के कार्यकाल और अपेक्षाओं का …

Read More »

दुष्कर्म कांड: मैं भी कर लूंगा आत्महत्या शाहजहांपुर के भाजपा विधायक ने कहा

दुष्कर्म व जमीन पर कब्जे के आरोपों से घिरे तिलहर सीट से भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी आत्महत्या की धमकी दी है। यह कहकर कि झूठे आरोप लगाकर आत्महत्या की धमकी देने वाले उन्हें परेशान कर रहे हैं। तिलहर के एक गांव की रहने वाली युवती ने वर्ष …

Read More »

इलाहाबाद: दो पक्षों में चली गोलियां, पांच जख्मी…

मऊआइमा थाना क्षेत्र का बुआपुर गांव शुक्रवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो पक्षों के बीच कई राउंड फाय¨रग हुई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। गोली व छर्रा लगने से दोनों पक्ष से एक महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में …

Read More »

कैराना में भाभी तबस्सुम हसन के पक्ष में चुनावी मैदान से बाहर हो गए देवर कंवर हसन

कंवर हसन ने लोकदल पार्टी से कैराना लोकसभा सीट से दावेदारी की थी, जिससे गठबंधन प्रत्याशी के ऊपर संकट मंडरा रहा था। आज आरएलडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पहल पर कंवर हसन ने गठबंधन प्रत्याशी यानी अपनी भाभी तबस्सुम हसन को समर्थन दे दिया। कंवर हसन के समर्थन के बाद भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं क्योंकि जिन वोटों का बंटवारा भाभी और देवर को लेकर हो रहा था, अब वह एक ही प्लेटफार्म पर आता नजर आ रहा है। शामली के जसाला गांव में जयंत चौधरी ने भाभी और देवर के बीच चल रही तनातनी को शांत कराया। जयन्त की इस मीटिंग में नाहिद हसन के चाचा अनवर हसन व चाचा कंवर हसन सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कैराना में दोनों साथ मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे और गठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

कैराना लोकसभा उप चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के पक्ष में आज उनके देवर कंवर हसन मैदान से हट गए हैं। लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन ने महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन को समर्थन देने के ऐलान किया है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में इस बार लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन …

Read More »

विकास का मंत्र लेकर दलित बस्तियों के बीच जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

दलित आंदोलन की धार करेंगे कुंद आरक्षण, संविधान बचाओ समेत तमाम नारों के साथ दो अप्रैल को दलितों ने भारत बंद आंदोलन किया। इस आंदोलन के पहले से ही बहराइच की भाजपा सांसद साध्वी सावित्री बाई फुले, राबर्ट्सगंज के छोटेलाल खरवार, इटावा के अशोक दोहरे, नगीना के सांसद डॉ. यशवंत सिंह समेत कई लोगों ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा ने ग्राम स्वराज अभियान से लेकर अगले अभियान में दलितों को प्रभावित करने को ताकत लगाई है। साध्वी सावित्री भले अभी तक अपनी पार्टी के विरोध में मुखर हैं, लेकिन नगीना के सांसद यशवंत अब फिर से भाजपा का झंडा लहराने लगे हैं। अन्य विद्रोही भी भाजपा के पक्ष में दिखने लगे हैं। इससे भाजपा को दलित आंदोलन की धार कुंद करने में मदद मिली है।

मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शनिवार से शुरू होने वाले अभियान के जरिये भाजपा लोकसभा की चुनावी तैयारी में पूरी तरह जुट जाएगी। इनमें सबसे अहम दलित बस्तियों में चलने वाला एक दिवसीय विशेष संपर्क अभियान है। भाजपा विकास के मंत्र से दलित बस्तियों में बसपा का …

Read More »

कैराना लोकसभा उप चुनाव में भाजपा की मृगांका सिंह के खिलाफ पांच दल

भारतीय जनता पार्टी ने कैराना से स्वर्गीय सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने यहां से समाजवादी पार्टी से कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम को पार्टी में शामिल कर उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के सांसद हुकूम सिंह के निधन के बाद कैराना की सीट खाली हो गई थी। कैराना लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख वोटर हैं। जिसमें मुस्लिमों की संख्या पांच लाख और जाट की संख्या दो लाख है। यहां पर दलितों के साथ ही ओबीसी की संख्या दो लाख है। ओबीसी में गूजर, कश्यप और प्रजापति शामिल हैं। भाजपा को पता है कि कैराना में यह लड़ाई आसान नहीं है। इसी कारण दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां भाजपा उम्मीदवार मृगंका सिंह के लिए अपनी पहली चुनावी रैली की। इससे पहले योगी आदित्यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के फूलपुर में भाजपा की करारी हार के बाद कैराना का चुनाव भाजपा के लिए बहुत ही अहम हो गया है। अब तो यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद यहां चुनावी रैली की और कमान को संभाल लिया है। यहां पर संयुक्त विपक्ष की योजना लोकदल के पारंपरिक जाट वोटों के साथ ही मुस्लिम वोटों को अपने साथ लेने की है। दूसरी पार्टियों के वोट बैंक के सहारे विपक्ष तब्बसुम हसन की जीत की उम्मीद कर रहा है। इस बीच लोकदल ने अपना चुनावी नारा बदल लिया है। अब जय जवान जय किसान की जगह..वो कह रहे हैं..जिन्ना नहीं गन्ना चलेगा। इनके नारा में यह बदलाव अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना के फोटो को लेकर हाल के विवाद के बाद ये बदलाव आया है। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि कैराना उपचुनाव में जिन्ना नहीं गन्ने का मुद्दा चलेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार करीब देखकर भाजपा बौखला गयी है। यही वजह है प्रदेश के मुख्यमंत्री को मैदान में उतरकर संघर्ष करना पड़ रहा है। जयंत चौधरी ने कहा कि बागपत के मवींकला में 27 मई को होने वाली पीएम की रैली अनैतिक है। भाजपा चाहे जो हथकंडा अपनाए चुनाव में उसे सफलता नहीं मिलेगी। चुनाव में जिन्ना पर गन्ना भारी पड़ेगा। जात-पात के नाम पर वोट की राजनीति अब नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने मोदी पर भी निशाना साधा। जयंत चौधरी ने कहा कि धार्मिक आधार पर समाज का बंटवारा किया जा रहा है। चौधरी ने गोहरपुर, नंगली, तलवा माजरा, खेडी बैरागी, फतेहपुर, हाथी करौंदा, खानपुर, बुटराडा, कासोपुर, सौंटा, बंती खेडा आदि गांवों का दौरा किया।

देश के सभी राजनीतिक दल किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ रोकने के अभियान में लगे हैं। प्रदेश के शामली जिले के कैराना में 28 मई को होने वाले लोकसभा उप चुनाव के मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह के खिलाफ पांच दल लगे हैं। …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com