उत्तरप्रदेश

भाजपा विधायक ने मंत्रोच्चारण के बीच आंबेडकर प्रतिमा का किया भवगाकरण

टांडा की भाजपा विधायक संजू देवी ने मंत्रोच्चारण के बीच भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर जलाभिषेक दुग्धाभिषेक कर तिलक लगाया। भगवा वस्त्र ओढ़ाया, माल्यर्पण कर प्रतिमा का भगवाकरण किया। अाज सुबह विधायक अपने प्रितिनिधि श्यामबाबू, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश गुप्त समेत कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगर के नेहरूनगर वार्ड में थिरुआ पुल के पश्चिम मार्ग के किनारे स्थित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुचीं। पहले प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर मंत्रोच्चारणों के बीच डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। डॉ आंबेडकर के माथे पर तिलक लगाया। प्रतिमा पर भगवा वस्त्र ओढ़ा कर माल्यार्पण करते हुए भगवाकरण किया। चंद मिनटों में ही यह कार्यक्रम संपन्न हो गया। जब तक इसकी भनक किसी और को लगती विधायक संजू देवी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा स्थल से चली गईं।

टांडा की भाजपा विधायक संजू देवी ने मंत्रोच्चारण के बीच भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर जलाभिषेक दुग्धाभिषेक कर तिलक लगाया। भगवा वस्त्र ओढ़ाया, माल्यर्पण कर प्रतिमा का भगवाकरण किया। अाज सुबह विधायक अपने प्रितिनिधि श्यामबाबू, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश गुप्त समेत कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगर …

Read More »

नूरपुर में समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन के सिर जीत का सेहरा

5 राउंड में समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन - 3620 वोट, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अवनी सिंह - 2494 वोट। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अवनी सिंह हैं। यह सीट उनके पति लोकेंद्र प्रताप सिंह चौहान के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद खाली हो गई थी। सपा ने पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे नईमुल हसन पर एक बार फिर भरोसा किया है। आरएलडी, कांग्रेस और बसपा उन्हें समर्थन कर रही है। यहां पर 28 मई को मतदान हुआ था। यहां 61 फीसदी वोट डाले गए थे। इस सीट पर 10 उम्मीदवार हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह और सपा के नईम उल हसन के बीच सीधी टक्कर है।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईम उल हसन ने भाजपा के कई विरोधी दल का समर्थन का लाभ लेते हुए नूरपुर विधानसभा के उप चुनाव में जीत दर्ज की। नईम ने भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह को शिकस्त दी।  नईम उल हसन ने अवनी सिंह को कड़े संघर्ष में 5678 …

Read More »

#RajeshSahni: एटीएस के एएसपी राजेश साहनी की मौत की जांच अब सीबीआई करेंगी!

लखनऊ: एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर गम्भीर रुख अख्तियार करते हुए बुधवार रात डीजीपी व प्रमुख सचिव गृह समेत कई अफसरों को तलब किया था। यह जानकारी प्रमुख सचिव सूचना …

Read More »

उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, नोयडा के अादित्य सिंह बीटेक में टॉपर

अाकाश के पिता राज वर्द्धन को उसका रिजल्ट दैनिक जागरण से पता चला। उन्होंने बताया कि अभी तो वह अाफिस में हैं। घर पहुंचकर ही उससे बात करा सकेंगे। बकौल पिता आकाश पढ़ने में बहुत होशियार है। उसने इसी साल सेंट फ्रांसिस स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा 91 फीसद अंको से पास की है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.upsee.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा में 1.40 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अाकाश के पिता राज वर्द्धन को उसका रिजल्ट दैनिक जागरण से पता चला। उन्होंने बताया कि अभी तो वह अाफिस में हैं। घर पहुंचकर ही उससे बात करा सकेंगे। बकौल पिता आकाश पढ़ने में बहुत होशियार है। उसने इसी साल सेंट फ्रांसिस स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा 91 फीसद अंको से पास की है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.upsee.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा में 1.40 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

सूबे में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। दोपहर करीब एक बजे प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने नतीजे जारी …

Read More »

एक सर्जरी से लड़का बन गया लड़की, केजीएमयू डाक्टरों ने किया अनोखा ऑपरेशन

युवक को था जेंडर डिस्फोरियाः सेक्स चेंज करने से पहले युवक का तीन तरह से आकलन किया गया। इसमें उसका जेनेटिक, फिजिकल व मेंटल स्तर देख गया है। युवक जेंडर डिस्फोरिया श्रेणी का मिला। इस श्रेणी में आने वाले पुरुषों में आदतें लड़कियों वाली होती हैं। 'मुन्नी' नाम से अब मिलेगी नई पहचानः युवक ने अपना पुराना नाम प्रकाशित करने से मना किया। मगर अब उसे नया नाम मुन्नी रास आ रहा है। उसने बताया कि डॉक्टर शीघ्र ही जेंडर चेंज का मेडिकल सर्टिफिकेट देंगे। इसमें मुन्नी नाम दर्ज करने का ही अनुरोध करूंगा। 12 वर्ष पहले संजोया ख्वाब, अब हुआ पूराः प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती युवक-लड़की बनने से काफी खुश है। उसने बताया कि छह वर्ष पहले उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। वहीं मामा भी नहीं रहे। सिर्फ एक बड़ी बहन है, उसकी शादी हो चुकी है। वह घर में अकेले रहता है। मगर शुरुआत से उसे महिलाओं के बीच बैठने की आदतें, उनके काम करने के तौर तरीके काफी पसंद थे। बारह वर्ष की उम्र में उसने लड़की बनने का ख्वाब संजोया, जोकि अब पूरा हुआ। उसने बताया कि वह घर में रखीं फीमेल ड्रेस छुप-छुप कर पहनता था। वहीं अब अपना शौक खुलकर पूरा कर सकेगा। रोकने पर हो जाते हैं डिप्रेशन के शिकारः विशेषज्ञों के मुताबिक अभिभावक अपने बच्चों पर ध्यान दें तो छोटी उम्र में ही उनके ट्रासजेंडर होने का अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसे में माता-पिता घबराएं नहीं बल्कि बच्चों की काउंसिलिंग पर फोकस करें। उनके साथ सामान्य बच्चों की तरह ही व्यवहार करें। कारण, यदि ऐसे बच्चों को डांट कर उन्हें अपने तरह से पेश आने पर मजबूर किया जाता है तो वह डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में वह घातक कदम भी उठा सकते हैं।

केजीएमयू के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर ‘जेंडर चेंज’ करने में सफलता हासिल की है। यहा सेक्स रीअसाइंमेंट सर्जरी से 22 वर्षीय युवक को लड़की बना दिया गया। वहीं शरीर में हुए मनमाफिक बदलाव से मरीज काफी उत्साहित है। कुशीनगर निवासी 22 वर्षीय युवक अपना सेक्स बदलवाने के लिए काफी परेशान …

Read More »

LIVE- कैराना लोकसभा री-पोलिंग धूप में बचते नजर आये वोटर और सपोर्टर

थानाभवन विधानसभा और बाबरी थाना क्षेत्र के गाँव सोंटा में मतदान केंद्र 327 पर मतदान करते मतदाता शान्ति पूर्वक चल रहा मतदान भारी पुलिस फोर्स तैनात मौके पर पहुँचे सीओ थानाभवन अरविन्द्र सिँह सुबह नौ बजे तक 1209 मतदाता में से 130 मतदाताओ ने डाले वोट कांधला के गांव इस्लामपुर घसौली शांतिपूर्ण मतदान भारी पुलिस बल तैनात गांव बरखेड़ा में मतदान करने के लिए लाइन में लगे वोटर थानाभवन विधानसभा और बाबरी थाना क्षेत्र के गाँव सोंटा में मतदान केंद्र 327 पर मतदान करते मतदाता। दोबारा कुछ गांव में हो रहे चुनाव में पीरमजरा, मोहम्मद गुज्जर, बालू में समय से चुनाव शुरू हुआ। ग्राम बालू में ईवीएम मशीन पांच मिनट चलने के बाद खराब हो गई जिससे मतदाता की भीड़ लग गई है और मशीन चलने के इंतजार में खड़े हैं। कैराना लोकसभा में कल हुए मतदान में ईवीएम व विविपेट की खराबी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग से भाजपा के साथ ही विपक्ष ने रि-पोलिंग की मांग की थी। जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट भेजी थी। जिसमे शामली के पांच बूथ व सहारनपुर जिले की दो विधानसभा के 68 बूथों पुन: मतदान हो रहा है। शामली एसडीएम सुरजीत सिह ने बताया कि शामली के बूथ लिसाढ़ भाग संख्या 170 प्राथमिक विद्यालय, ब्रह्मखेड़ा प्राथमिक विधालय 157, सरस्वती शिशु मंदिर भाग संख्या 85 कमरा नंबर 3, गांव सोंटा प्राइमरी पाठशाला भाग संख्या 327 व इस्लामपुर घासोली 262 प्राथमिक विद्यालय घासोली में कल फिर से मतदान होगा।

देशभर की सुर्खियों में छाए कैराना लोकसभा निर्वाचन-2018 के लिए कैराना लोकसभा क्षेत्र के कुल 73 मतदेय स्थलों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले के पांचों बूथों का मतदान नौ बजे तक 13.74 फीसद रहा। ग्राम पंचायत सांगाठेड़ा में पोलिंग बूथ खाली हो गये हैं। धूप की वजह …

Read More »

Big News: भाजपा विधायक पर लगा युवती से दुराचार का आरोप!

बरेली: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुशाग्र सागर पर बरेली की स्थानीय युवती ने रेप का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला का कहना हैए यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगी। जैसे ही यह मामला लोगों के सामने …

Read More »

#KairanaByPolls: 73 बूथों को फिर से कराया जायेगा मतदान, जानिए क्यों!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शामली में वीवी पैट की खराबी के चलते कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सहारनपुर जिले के 68 व शामली के जिले के 5 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कैराना लोक सभा उपचुनाव के लिए सोमवार को …

Read More »

#RIPRajeshSahni: यूपी पुलिस ने एक जांबाज अफसर ने गोली मारकर की आत्महत्या, वजह किसी को नहीं पता!

लखनऊ: यूपी पुलिस के तेज तर्रार माने जाने वाले एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने मंगलवार की दोपहर अपने दफ्तर में सर्विस पिस्टल से गोली मारकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या के पीछे का कारण तलाशने की …

Read More »

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 2022 तक हक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे

उन्होंने कहा कि आपने पहले भी सरकारों को काम करते हुए देखा है और चार वर्ष से आप नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को भी देख रहे हैं। हमने हर साल अपने कामकाज का ब्योरा जनता के सामने पेश किया है। इस बार भी हम 48 महीनों के दौरान हमारी सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा आपके सामने रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने पहले भी सरकारों को काम करते हुए देखा है और चार वर्ष से आप नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को भी देख रहे हैं। हमने हर साल अपने कामकाज का ब्योरा जनता के सामने पेश किया है। इस बार भी हम 48 महीनों के दौरान हमारी सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा आपके सामने रख रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि दुनिया के शीर्ष अर्थशास्त्रियों ने भी माना है कि जिस रफ्तार से भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है, यदि ऐसे ही बढ़ती रही तो इस संभावना को नकारा नहीं जा सकता कि आगामी कुछ वर्षों के अंदर भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की टॉप तीन इकोनॉमी में आकर खड़ी हो जाएगी। भारत की आर्थिक ताकत पहले की तुलना में अब काफी तेजी से बढ़ी है। करंट अकाउंट डेफिसिट व फिसिकल डेफिसिट दोनों पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। यहां तक कि अब करंट अकाउंट डेफिसिट अब समाप्त हो चुका है और भारत अब करंट अकाउंट सरप्लस में आ चुका है। हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं क्योंकि इस वक्त हमारे पास विदेशी मुद्रा का भंडार करीब 400 मिलियन डॉलर से अधिक है। उन्होंने कहा कि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 156 बिलियन डॉलर की एफडीआई भारत में हुई है। यह कोई छोटी बात नहीं, बल्कि बहुत बड़ी उपलब्धि है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में मोबाइल रेवोल्यूशन का जनक अगर कोई रहा है तो वह आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (जेएएम) जन धन योजना, आधार और मोबाइल के जरिए एक नई व्यवस्था भारत में बनाई है जिसका भरपूर लाभ भारतवासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी सब्सिडी अब सीधे लोगों के अकाउंट में पहुंच रही है। 20 करोड़ उपभोक्ताओं को 69815 करोड़ रुपये का कैश ट्रांसफर डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है। 431 दूसरी योजनाओं का भी करीब 3.66 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे हैं। लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि अब लीकेज की संभावनाएं खत्म हो चुकी हैं, अब सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ लोगों को सीधे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के मामले में एक तथ्य यह है कि यूपीए-2 सरकार के आखिरी चार वर्ष में औसतन 12 किमी हाईवे रोज बनती थी, लेकिन हमारी सरकार के चार साल में औसतन 27 किमी रोजना के हिसाब से काम हो रहा है। इस बार आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18 में कहा गया है कि जिनता जोर इस सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर दिया है। उस हिसाब से 2040 तक अकेले इंफ्रास्ट्रक्चर में ही 4-5 ट्रिलियन डॉलर का निवेश होगा। आज की तारीख में हमारी अर्थव्यवस्था के आकार से करीब दो गुना होगा। उन्होंने कहा कि रूरल रोड कनेक्टिविटी के मामले में भी हमारी सरकार ने शानदार काम किया है। हमारी सरकार से पहले 56' गांवों में रोड कनेक्टिविटी नहीं थी। पीएम मोदी ने चार वर्ष में देश में रूरल रोड कनेक्टिविटी को 82' तक पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री ने बहुत स्पष्ट रूप से अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए यह 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का फैसला किया है। नीम कोटेड यूरिया आने के बाद किसानों को काफी राहत मिली है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पहली बार भारत के इतिहास में ऐसा हुआ है कि रूरल इकॉनमी को मजबूत करने के लिए 14 लाख करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है। आप भी यह मानेंगे कि चार वर्ष में हमारी सरकार के एक भी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार के कोई दाग नहीं लगे हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी स्वावलंबी, सशक्त, स्वाभिमानी भारत बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। हमारी सरकार की संवेदनशीलता का इससे बड़ा नमूना क्या हो सकता है कि झोपड़ी में रहने वाला पहले दम तोड़ देता था, लेकिन 50-100 रुपये का इलाज नहीं करा पाता है, लेकिन हमारी सरकार ने ऐसा हेल्थ कवर दिया जिसके जरिए झोपड़ी वाले गरीब व्यक्ति को अस्पताल में इलाज मिलेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के बारे में मैं जरूर कहना चाहूंगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पूरी ईमानदारी और साफ नीयत के साथ काम किया और विकास और सुशासन की जमीन तैयार करने की कोशिश की है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में इस बात पर बहस नहीं हो सकती कि योगीजी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद गुंडे-बदमाशों के दिल में दहशत पनपी है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के चार वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया। लखनऊ के लोकभवन में उनके साथ प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय भी थे। केंद्रीय …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com