धर्म

जानें कैसे फल देते हैं कुंडली में अस्त होने पर ग्रह

मल्टीमीडिया डेस्क। आकाश मंडल में कोई भी ग्रह जब सूर्य से एक निश्चित दूरी के अंदर आ जाता है, तो सूर्य के तेज से वह ग्रह अपनी शक्ति खोने लगता है। इसे ही ग्रह का अस्त होना माना जाता है। जब कोई ग्रह अस्त हो जाता है, तो उसके फल देने की स्थिति में कमी आ जाती है। यानी यदि वह शुभ फल देने वाला है, तो पूर्ण शुभ फल नहीं दे पाता है। यदि अशुभ फल देने वाला है, तो उसके अशुभ फल देने में कमी आ जाती है। सूर्य के समीप आने पर छहों ग्रह अस्त हो जाते हैं, लेकिन राहु और केतु कभी अस्त नहीं होते हैं। जानें कैसे फल देते हैं अस्त ग्रह... जानें कौन सा ग्रह देता है कैसे फल चन्द्र ग्रह- जब चंद्रमा अस्त होता है, तो तो व्यक्ति के जीवन में अशांति बनी रहती है। मां से संबंध खराब हो जाते हैं, मां का स्वास्थ ठीक नहीं रहता। यहि अस्त चन्द्रा अष्टम भाव या अष्टमेश के साथ हो, तो व्यक्ति को काफी मानसिक त्रास होता है। एनीमिया, फेफड़ों के रोग, मानसिक तनाव, डिप्रेशन और अस्थमा जैसे रोग हो सकते हैं। मंगल ग्रह- मंगल साहस और पराक्रम का कारक है। इसके अस्त होने पर साहस में कमी, क्रोध में वृद्धि, छोटे भाईयों से तनाव, भूमि विवाद, नसों में दर्द, दुर्घटना, कोर्ट कचेहरी के चक्कर, पत्नी को शारीरिक कष्ट जैसी परेशानियां होती हैं। यदि मंगल छठवें भाव में पापी ग्रहों से साथ हो या दृष्टि संबंध बना रहा हो तो दुर्घटना और बीमारियों की आशंका होती है। छठे भाव से मंगल का संबंध व्यक्ति को कर्ज में डाल देता है। 12वें भाव में अस्त मंगल व्यक्ति को नशे का लती बना देता है। बुध ग्रह- व्यापार और वाणी का कारक बुध यदि अस्त हो, तो बुद्धि सही से काम नहीं करती। वाणी खराब हो जाती है। जातक में विश्वास की कमी, शरीर में ऐंठन, श्वास, चर्म रोग और गले आदि के रोग हो जाते है। 12वें भाव के स्वामी के साथ अस्त बुध संबंध बनाने पर नशे का लती बना देता है। गुरु ग्रह- देवगुरु बृहस्पति वैसे तो शुभ ग्रह हैं। मगर, इनके अस्त हो जाने पर गुरु से मिलने वाले शुभ प्रभाव कम हो जाते हैं। गुरू के अस्त होने से सन्तान उत्पन्न में बाधा आती है, बुर्जुगों को कष्ट होगा, शिक्षा में रुकावटें आती हैं और व्यक्ति नास्तिक हो जाता है। बृहस्पति की अन्तर्दशा में अस्त गुरु लीवर का रोग, टाइफाइड ज्वर, मधुमेह, साइनस की समस्या, कोर्ट कचेहरी, शिक्षकों से मतभेद, पढ़ाई में अरुचि जैसी समस्या देता है। शुक्र ग्रह- भोग-विलास और ऐश्वर्य का कारक शुक्र अस्त होने पर विवाह में समस्या, महिलाओं को गर्भाशय के रोग, नेत्र रोग, किडनी रोग, गुप्त रोग देता है। यह चरित्र को बुरी तरह प्रभावित करता है। राहु-केतु से संबंध होने पर मान-सम्मान कम कर देता है। अस्त शुक्र छठवें भाव के स्वामी के साथ संबंध बनाए, तो किडनी, मू़त्राशय व यौन अंगों के विकार देता है। शनि ग्रह- न्याय के देवता माने जाने वाले शनि कर्म प्रधान ग्रह हैं। इनके अस्त होने पर नौकरी या व्यापार में परेशानी, वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन, सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी, नशीले पदार्थों की लत लग जाती है। कमर दर्द, पैरों में दर्द, स्नायु तंत्र के रोग हो जाते हैं। अस्त शनि अगर का छठवें भाव के स्वामी के साथ संबंध रीढ़ की हड्डी में दर्द देता है।

मल्टीमीडिया डेस्क। आकाश मंडल में कोई भी ग्रह जब सूर्य से एक निश्चित दूरी के अंदर आ जाता है, तो सूर्य के तेज से वह ग्रह अपनी शक्ति खोने लगता है। इसे ही ग्रह का अस्त होना माना जाता है। जब कोई ग्रह अस्त हो जाता है, तो उसके फल देने …

Read More »

शनि होंगे वक्री, बढ़ेंगी दुर्घटनाएं, राशियों पर होगा ये असर

ग्वालियर। 18 अप्रैल अक्षय तृतीय से शनि धनु राशि में रहते हुए अपनी वक्रगति से चलना प्रांरभ कर देंगे। वहीं 18 अप्रैल को ही परशुराम जयंती भी है। शनि का यह वक्री काल 6 सितम्बर तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. सतीश सोनी के अनुसार शनि का वक्री काल 18 अप्रैल को सुबह 7.17 मिनट से प्रांरभ हो जाएगा। गुरु और शनि के वक्रगति होने से एवं शनि मंगल का शुक्र के साथ षड़ाष्टक योग से अपराधों में वृद्वि और दुर्घटनाओं में इजाफा होगा। साथ ही महंगाई भी बढ़ने की भी संभावना है। इन राशियों पर रहेगा ये प्रभाव - मेष : न्याय क्षेत्र में लाभ - वृषभ : कष्टों से सामना - मिथुन : व्यापार से लाभ - कर्क : शत्रु होंगे परास्त - सिंह : संतान से कष्ट - कन्या : पारिवारिक कलेश - तुला : स्थान परिवर्तन - वृश्चिक : नया समाचार मिलेगा। - धनु : चोट का भय रहेगा। - मकर : धन की हानि - कुंभ : धन लाभ - मीन : उच्च पद की प्राप्ति यह करें उपाय शनि देव को प्रसन्न और शांत रखने के लिए दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें। हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। सरसों के तेल का दान करें।

 18 अप्रैल अक्षय तृतीय से शनि धनु राशि में रहते हुए अपनी वक्रगति से चलना प्रांरभ कर देंगे। वहीं 18 अप्रैल को ही परशुराम जयंती भी है। शनि का यह वक्री काल 6 सितम्बर तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. सतीश सोनी के अनुसार शनि का वक्री काल 18 अप्रैल को सुबह …

Read More »

बरुथनी एकादशी व्रत, करोड़ों सालों की तपस्या का देता है फल

मल्टीमीडिया डेस्क। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को बरुथनी एकादशी कहते हैं। इस बार यह एकादशी 12 अप्रैल को है। विष्णु पुराण के अनुसार बरुथनी एकादशी का व्रत सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। जो यह व्रत करता है उसके सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। इस दिन जरुरतमंद को दान देने से करोड़ों वर्ष तक तपस्या करने और कन्यादान के भी फलों से बढ़कर फल मिलता है। बरूथनी एकादशी व्रत कथा पद्म पुराण के अनुसार, प्राचीन समय में नर्मदा तट पर मांधाता राजा राज्य सुख भोग रहा था। राजकाज करते हुए भी वह अत्यन्त दानशील और तपस्वी था। एक दिन जब वह तपस्या कर रहा था, तब एक जंगली भालू आकर उसका पैर चबाने लगा। थोड़ी देर बाद वह राजा को घसीट कर वन में ले गया। तब राजा ने घबरा गया, लेकिन तपस्या धर्म के अनुकुल क्रोध न करके भगवान श्री विष्णु से प्रार्थना की। भक्तों को संकट से बचाने वाले श्री विष्णु वहां प्रकट हुए़ और भालू को चक्र से मार डाला। राजा का पैर भालू खा चुका था, जिससे राजा शोकाकुल था। तब भगवान विष्णु ने उसको दु:खी देखकर कहा कि कि तुम मथुरा में मेरी वाराह अवतार मूर्ति की पूजा बरूथनी एकादशी का व्रत करके करो। ट्रेन जैसा दिखता है अलवर का यह सरकारी स्कूल, बरामदा प्लेटफॉर्म जैसा इसके प्रभाव से तुम पुन: अंगों वाले हो जाओगे। भालू ने तुम्हारा जो अंग काटा है, वह अंग भी ठीक हो जाएगा। यह तुम्हारा पैर पूर्वजन्म के अपराध के कारण भालू खा गया था। राजा ने इस व्रत को पूरी श्रद्वा से किया और वह फिर से सुंदर अंगों वाला हो गया। इस व्रत में इन कार्यों से बचें एकादशी से एक दिन पहले से ही कांसे के बर्तन में भोजन, मांस, मसूर की दाल, चने, शाक, शहद और पान आदि का सेवन न करें। किसी दूसरे के अन्न, दूसरी बार भोजन न करें। मन को पवित्र बनाएं, जुआ न खेलें, रात्रि को शयन न करें, निंदा, क्रोध और झूठ न बोलें।

मल्टीमीडिया डेस्क। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को बरुथनी एकादशी कहते हैं। इस बार यह एकादशी 12 अप्रैल को है। विष्णु पुराण के अनुसार बरुथनी एकादशी का व्रत सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है। इस …

Read More »

इन गलतियां की वजह से हमेशा आपके करीब आती हैं बुरी आत्माएं…

इन गलतियां की वजह से हमेशा आपके करीब आती हैं बुरी आत्माएं...इन गलतियां की वजह से हमेशा आपके करीब आती हैं बुरी आत्माएं...

हर एक इंसान के जीवन में कभी अच्छा समय चलता है तो कभी बुरा समय। वातावरण में दो तरह की  शक्तियां काम करती हैं एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक शक्ति। सकारात्मक शक्तियां आस पास होने से मनुष्य के दिमाग पर अच्छा प्रभाव पड़ता है जबकि नकारात्मक शक्तियां हावी होने पर …

Read More »

सूर्य का मेष राशि में परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव…

सूर्य का मेष राशि में परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव...

सूर्य सभी नौ ग्रहों के राजा हैं। सूर्य जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो सभी पर इसका बड़ा असर पड़ता हैं। 14 अप्रैल 2018 को सूर्य अपनी राशि बदल रहें हैं। सूर्य इस दिन सुबह ही अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे जो 15 मई तक इसी राशि …

Read More »

राशिफल 11 अप्रैल: आज इन राशि वालों को मिल सकती है नयी नौकरी…

राशिफल 11 अप्रैल: आज इन राशि वालों को मिल सकती है नयी नौकरी...

मेष – नौकरीपेशा लोगों को काम में ज्यादा समय लग सकता है. जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव होने के योग बन रहे हैं. आज लिए गए फैसलों का फायदा आने वाले दिनों में आपको हो सकता है. आप जितने ज्यादा व्यस्त रहेंगे, उतना ज्यादा धन लाभ होने के योग बन …

Read More »

शनि की वक्री होने से सबसे ज्यादा इन 5 राशियों पर पड़ेगा असर

शनि की वक्री होने से सबसे ज्यादा इन 5 राशियों पर पड़ेगा असर

18 अप्रैल 2018 से शनि मार्गी से वक्री हो रहा है। जब भी शनि वक्री या फिर मार्गी होता है तब सभी 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिस पर असर होता है। इस समय वृश्चिक, धनु और मकर पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और वृषभ …

Read More »

घर में भूलकर भी ना लगाएं हनुमान जी की यह 5 तस्वीरें…

घर में भूलकर भी ना लगाएं हनुमान जी की यह 5 तस्वीरें...

राम भक्त हनुमान जी को सबसे फलदायी भगवान माना जाता है. क्योंकि इनकी पूजा करने से भगवान राम भी प्रसन्न होते हैं. बजरंगबली की शरण में आने वाले भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं. हनुमान जी की पूजा करने वाले भक्तों पर श्रीराम की कृपा तो रहती ही है …

Read More »

8 अप्रैल को इन राशि वालों को अचानक कहीं से फायदा मिल सकता है

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की सलाह देते हैं। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा। धनु (Sagittarius): गणेशजी आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना देखते हैं। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में यश और कीर्ति की वृद्धि होगी। मकर (Capricorn): आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिजनों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने के कारण निराश होंगे। सेहत का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकता है। कुंभ (Aquarius): नए कार्य की शुरुआत आज कर सकते हैं। गणेशजी की कृपा आपके साथ है। नौकरी व्यवसाय में लाभ के साथ अतिरिक्त आय की संभावना रहेगी। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। जीवनसाथी और संतान की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। मीन (Pisces): गणेशजी बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएगा। कारोबार में प्रगति और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप में ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी इसके परिणामस्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑ फिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वादविवाद में पड़े बिना मौन …

Read More »

मकर राशि में उपहार पाने का योग!

मकर राशि में उपहार पाने का योग!

मेष (Aries): व्यवसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com