उत्तरप्रदेश

Letter: कांग्रेस एमएलसी ने विधानभवन आने के लिए मांगा बैलगाड़ी का पास, जानिए क्यों?

लखनऊ: देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते हुए दाम को लेकर जहां एक तरफ जनता बेहाल है, वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गयी है। अब कांग्रेस पार्टी के एमएलसी दीपक सिंह ने उत्तर प्रमुख सचिव विधान परिषद को एक पत्र लिखकर शायद अपना विरोध जताया …

Read More »

Big News: सीएम योगी से मिलने पहुंचे बसपा के कद्दावर नेता, जानिए क्या थी वजह!

लखनऊ: शुक्रवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बसपा के नेता सतीश चंद्र मिश्र और लालजी वर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के पीछे मकसद था कि मायावती ने सीएम योगी को पत्र भेजकर ये बताया है कि 13 ए माल एवेन्यू तो मायावती का सरकारी आवास है ही नहीं। उनका …

Read More »

अखिलेश यादव: कानपुर से चुनावी अभियान की दस्तक देंगे

लखनऊ और दिल्ली के दरबार में कानपुर की आवाज उठाने वाले सियासी पैरोकार भले ही न खड़े होते हों, लेकिन इस शहर से किस्मत कनेक्शन लगभग सभी दल जोड़े बैठे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की और अब सपा मुखिया अखिलेश यादव भी चुनावी अभियान …

Read More »

भाजपा: चार साल के कार्यकाल का फीडबैक लेगी

भाजपा उत्तर जिला कार्यसमिति की गुरुवार को की हुई बैठक में चुनावी तैयारी का मुद्दा छाया रहा। 26 मई को केंद्र सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। तय हुआ है कि पार्टी 14 मई तक विशेष संपर्क अभियान चलाएगी और जनता से सरकार के कार्यकाल और अपेक्षाओं का …

Read More »

दुष्कर्म कांड: मैं भी कर लूंगा आत्महत्या शाहजहांपुर के भाजपा विधायक ने कहा

दुष्कर्म व जमीन पर कब्जे के आरोपों से घिरे तिलहर सीट से भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी आत्महत्या की धमकी दी है। यह कहकर कि झूठे आरोप लगाकर आत्महत्या की धमकी देने वाले उन्हें परेशान कर रहे हैं। तिलहर के एक गांव की रहने वाली युवती ने वर्ष …

Read More »

इलाहाबाद: दो पक्षों में चली गोलियां, पांच जख्मी…

मऊआइमा थाना क्षेत्र का बुआपुर गांव शुक्रवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो पक्षों के बीच कई राउंड फाय¨रग हुई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। गोली व छर्रा लगने से दोनों पक्ष से एक महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में …

Read More »

कैराना में भाभी तबस्सुम हसन के पक्ष में चुनावी मैदान से बाहर हो गए देवर कंवर हसन

कंवर हसन ने लोकदल पार्टी से कैराना लोकसभा सीट से दावेदारी की थी, जिससे गठबंधन प्रत्याशी के ऊपर संकट मंडरा रहा था। आज आरएलडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पहल पर कंवर हसन ने गठबंधन प्रत्याशी यानी अपनी भाभी तबस्सुम हसन को समर्थन दे दिया। कंवर हसन के समर्थन के बाद भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं क्योंकि जिन वोटों का बंटवारा भाभी और देवर को लेकर हो रहा था, अब वह एक ही प्लेटफार्म पर आता नजर आ रहा है। शामली के जसाला गांव में जयंत चौधरी ने भाभी और देवर के बीच चल रही तनातनी को शांत कराया। जयन्त की इस मीटिंग में नाहिद हसन के चाचा अनवर हसन व चाचा कंवर हसन सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कैराना में दोनों साथ मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे और गठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

कैराना लोकसभा उप चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के पक्ष में आज उनके देवर कंवर हसन मैदान से हट गए हैं। लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन ने महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन को समर्थन देने के ऐलान किया है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में इस बार लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन …

Read More »

विकास का मंत्र लेकर दलित बस्तियों के बीच जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

दलित आंदोलन की धार करेंगे कुंद आरक्षण, संविधान बचाओ समेत तमाम नारों के साथ दो अप्रैल को दलितों ने भारत बंद आंदोलन किया। इस आंदोलन के पहले से ही बहराइच की भाजपा सांसद साध्वी सावित्री बाई फुले, राबर्ट्सगंज के छोटेलाल खरवार, इटावा के अशोक दोहरे, नगीना के सांसद डॉ. यशवंत सिंह समेत कई लोगों ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा ने ग्राम स्वराज अभियान से लेकर अगले अभियान में दलितों को प्रभावित करने को ताकत लगाई है। साध्वी सावित्री भले अभी तक अपनी पार्टी के विरोध में मुखर हैं, लेकिन नगीना के सांसद यशवंत अब फिर से भाजपा का झंडा लहराने लगे हैं। अन्य विद्रोही भी भाजपा के पक्ष में दिखने लगे हैं। इससे भाजपा को दलित आंदोलन की धार कुंद करने में मदद मिली है।

मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शनिवार से शुरू होने वाले अभियान के जरिये भाजपा लोकसभा की चुनावी तैयारी में पूरी तरह जुट जाएगी। इनमें सबसे अहम दलित बस्तियों में चलने वाला एक दिवसीय विशेष संपर्क अभियान है। भाजपा विकास के मंत्र से दलित बस्तियों में बसपा का …

Read More »

कैराना लोकसभा उप चुनाव में भाजपा की मृगांका सिंह के खिलाफ पांच दल

भारतीय जनता पार्टी ने कैराना से स्वर्गीय सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने यहां से समाजवादी पार्टी से कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम को पार्टी में शामिल कर उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के सांसद हुकूम सिंह के निधन के बाद कैराना की सीट खाली हो गई थी। कैराना लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख वोटर हैं। जिसमें मुस्लिमों की संख्या पांच लाख और जाट की संख्या दो लाख है। यहां पर दलितों के साथ ही ओबीसी की संख्या दो लाख है। ओबीसी में गूजर, कश्यप और प्रजापति शामिल हैं। भाजपा को पता है कि कैराना में यह लड़ाई आसान नहीं है। इसी कारण दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां भाजपा उम्मीदवार मृगंका सिंह के लिए अपनी पहली चुनावी रैली की। इससे पहले योगी आदित्यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के फूलपुर में भाजपा की करारी हार के बाद कैराना का चुनाव भाजपा के लिए बहुत ही अहम हो गया है। अब तो यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद यहां चुनावी रैली की और कमान को संभाल लिया है। यहां पर संयुक्त विपक्ष की योजना लोकदल के पारंपरिक जाट वोटों के साथ ही मुस्लिम वोटों को अपने साथ लेने की है। दूसरी पार्टियों के वोट बैंक के सहारे विपक्ष तब्बसुम हसन की जीत की उम्मीद कर रहा है। इस बीच लोकदल ने अपना चुनावी नारा बदल लिया है। अब जय जवान जय किसान की जगह..वो कह रहे हैं..जिन्ना नहीं गन्ना चलेगा। इनके नारा में यह बदलाव अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना के फोटो को लेकर हाल के विवाद के बाद ये बदलाव आया है। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि कैराना उपचुनाव में जिन्ना नहीं गन्ने का मुद्दा चलेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार करीब देखकर भाजपा बौखला गयी है। यही वजह है प्रदेश के मुख्यमंत्री को मैदान में उतरकर संघर्ष करना पड़ रहा है। जयंत चौधरी ने कहा कि बागपत के मवींकला में 27 मई को होने वाली पीएम की रैली अनैतिक है। भाजपा चाहे जो हथकंडा अपनाए चुनाव में उसे सफलता नहीं मिलेगी। चुनाव में जिन्ना पर गन्ना भारी पड़ेगा। जात-पात के नाम पर वोट की राजनीति अब नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने मोदी पर भी निशाना साधा। जयंत चौधरी ने कहा कि धार्मिक आधार पर समाज का बंटवारा किया जा रहा है। चौधरी ने गोहरपुर, नंगली, तलवा माजरा, खेडी बैरागी, फतेहपुर, हाथी करौंदा, खानपुर, बुटराडा, कासोपुर, सौंटा, बंती खेडा आदि गांवों का दौरा किया।

देश के सभी राजनीतिक दल किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ रोकने के अभियान में लगे हैं। प्रदेश के शामली जिले के कैराना में 28 मई को होने वाले लोकसभा उप चुनाव के मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह के खिलाफ पांच दल लगे हैं। …

Read More »

सीएम योगी आदित्यनाथ का पलटवार, गन्ना हमारा मुद्दा लेकिन जिन्ना की फोटो नहीं लगने देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाज के लिए खतरा बनेंगे, पुलिस उनके लिए खतरा बन जाएगी। यहां के सांसद रहे स्वर्गीय हुकुम सिंह ने पलायन का मुददा सड़क से संसद तक उठाया। उन्होंने कहा कि सूबे के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा प्रदान करना हमारा दायित्व है। अभी भी प्रदेश में अधिवक्ताओं और आंबनबाड़ी की समस्याएं पिछली सरकार की देन है। हमारी सरकार समस्याओं का समाधान करती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार आपके मुददों को बिना भेदभाव आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने मुजफफरनगर को दंगे में झोंका। हमारी सरकार ऐसा नहीं होने देगी। अब यूपी में अन्याय नहीं होगा, दंगाइयों को सिर उठाने का मौका नहीं देंगे। बिना भेदभाव भर्तियों होंगी। हमने किसानों के लिए रॉयल्टी फ्री की है। हमारी सरकार ने कोल्हू लगाने में छूट दी। हमने प्रयास कर प्रदेश से पलायन को रोका, लोगों को प्रदेश के अंदर काम देने का प्रयास कर रहे हैं। प्रजापति समाज को उचित सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश के गन्ना किसानों को समय पर भुगतान कराया। जब किसानो का शोषण हो रहा था, तब सपा कहां थी। इसमें कश्यप समाज को इसके लिए आगे बढ़ाया। प्रदेश सरकार ने कैराना व कांधला से पलायन रोका। लोग वापस आ रहे हैं। व्यापार करने को तैयार हो रहे हैं। सपा प्रत्याशी खड़ा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। सरकार सभी को सुरक्षा देगी लेकिन कानून से खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपराध का उद्योग बन चुका था, अब बदमाश भागे-भागे फिर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। अगले सप्ताह उन्हें मिलने के लिए बुलाया गया है। चार लाख 68 हजार निवेश से 35 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। कांवड यात्रा को सुविधाएं दीं। इस बार यात्रा में डीजे भी बजा और शंख भी। बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा ही अपराध व दंगा मुक्त प्रदेश दे सकती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबकी सुरक्षा और सबका विकास भी हमारा नारा है। मुजफ्फरनगर दंगे के आरोप में जेल में बंद लोगों के मुकदमे वापसी को लेकर खाप पंचायत ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। लंबे समय तक दंगा के बाद कैराना पलायन और उपचुनाव के चलते कैराना इस वक्त देशभर सुर्खियों में है। कैराना से लोकसभा के सदस्य रहे हुकुम सिंह की श्रद्धांजलि सभा के उपरांत दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शामली आए। कैराना सीट भाजपा के लिए जीतना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैराना लोकसभा सीट की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। जिसमें दो सीट गंगोह और नकुड़ सहारनपुर जनपद में आती है। तीन विधानसभा सीट शामली जनपद में लगती है। यहां पर 28 मई को मतदान व 31 मई मतगणना होनी है। देश की निगाहें कैराना के उपचुनाव पर टिकी हुई हैं, जिसे लेकर गठबंधन, भाजपा के मंत्रियों, विधायक व सांसदों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा व विपक्ष के लिए नाक का सवाल बनी यह सीट आगामी लोकसभा 2019 के चुनाव में नए समीकरण लेकर आने की संभावना जताई जा रही है। वकीलों ने की नारेबाजी, शांत रहने की अपील पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के तहत अधिवक्ताओं ने सीएम योगी के कार्यक्रम के दोरान धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। पूर्वनियोजित धरना प्रदर्शन के तहत सुबह से ही वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ता हजारों की संख्या में शामली कलेक्ट्रेट पर जमा हुए। अधिवक्तागण बैनर, तख्ती और लाउडस्पीकर के साथ हाईकोर्ट बेंच के निर्माण की मांग करते हुए जनसभा स्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचकर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। मंच से अधिवक्ताओं से शांत रहने की अपील की गई। इसके बाद अधिवक्ताओं के 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को सीएम से मिलने की अनुमति दी गई। योगी के बाद बागपत में मोदी गरजेंगे शामली में आज योगी आदित्यनाथ तथा केशव प्रसाद मौर्य गरजेंगे तो वहीं 27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ौसी जिले बागपत में कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं। इसके एक दिन बाद ही मतदान होना है। ऐसे में सीएम व पीएम की जनसभा नए गुल खिला सकती है। विपक्षी दल भी इस ओर पूरी नजरें गड़ाए है। पल-पल की खबर रखते हुए चुनावी रण में मजबूत तरीके से डटे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ आज यहां पर कैराना लोकसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मृगांका सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। किसान इंटर कालेज शामली में जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास पर प्रकाश डालने …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com