उत्तरप्रदेश

OMG: भाजपा विधायक ने सोशल मीडिया पर योगी पर कसा तंज, जानिए क्या कहा!

हरदोई: हरदोई से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने नूरपुर विधानसभा और कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की हार को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर सरकार और संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश बीते दिनों मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को एक प्रेसवार्ता के दौरान निरीह बता चुके …

Read More »

Bollywood: रिलीज से पहले विवाद में घिरी दबंग खान की फिल्म, हिंदू ही आगे संगठन उतरा विरोध पर !

आगरा: बालीवुड के दबंग खान की फिल्म लवरात्रि रिलीज से पहले ही विवाद में घिरती नज़र आ रही है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा के नए संगठन हिंदू ही आगे के आगरा इकाई प्रमुख गोविंद पाराशर ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सार्वजनिक रूप से …

Read More »

Big News: एटीएस के इंस्पेक्टर के इस्तीफे में खड़ा किया नया विवाद!

लखनऊ: एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत का मामला अभी सुलझ भी नहीं सका था कि एटीएस में तैनात इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा ने फेसबुक पर अपना इस्तीफा पोस्ट कर एक नया विवाद लाकर खड़ा कर दिया। यतीन्द्र शर्मा ने एटीएस के आईजी और कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ …

Read More »

#bypoll: उपचुनाव के नतीजों के बाद अखिलेश व केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज, जानिए क्या कहा!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नूरपुर में सपा और कैराना में सपा व रालोद के गठबंधन की जीत पर अखिलेश यादव ने खुशी जताते हुए जनता को बधाई दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जीत के बाद पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश को और समाज को …

Read More »

CM योगी आदित्यनाथ की बातों से डरकर प्रचार करने नहीं गया : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कैराना व नूरपुर की जीत को चौधरी चरण सिंह की विरासत की जीत बताया। गठबंधन की जीत पर सभी दलों का आभार व धन्यवाद दिया। इस जीत को आने वाली राजनीति का एक संकेत दिया है। गन्ना किसानों के भुगतान पर किसानों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सपा राष्ट्रीय स्तर परअन्य दलों के प्रयास में गठबंधन का सहयोग करेगी। देश व समाज को बांटने वाली राजनीति को जवाब है यह परिणाम।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की हार को किसान तथा गरीबों की जीत बताया है। अखिलेश यादव ने आज संयुक्त विपक्ष की इस बड़ी जीत के बाद लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया।  अखिलेश यादव ने …

Read More »

भाजपा विधायक ने मंत्रोच्चारण के बीच आंबेडकर प्रतिमा का किया भवगाकरण

टांडा की भाजपा विधायक संजू देवी ने मंत्रोच्चारण के बीच भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर जलाभिषेक दुग्धाभिषेक कर तिलक लगाया। भगवा वस्त्र ओढ़ाया, माल्यर्पण कर प्रतिमा का भगवाकरण किया। अाज सुबह विधायक अपने प्रितिनिधि श्यामबाबू, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश गुप्त समेत कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगर के नेहरूनगर वार्ड में थिरुआ पुल के पश्चिम मार्ग के किनारे स्थित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुचीं। पहले प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर मंत्रोच्चारणों के बीच डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। डॉ आंबेडकर के माथे पर तिलक लगाया। प्रतिमा पर भगवा वस्त्र ओढ़ा कर माल्यार्पण करते हुए भगवाकरण किया। चंद मिनटों में ही यह कार्यक्रम संपन्न हो गया। जब तक इसकी भनक किसी और को लगती विधायक संजू देवी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा स्थल से चली गईं।

टांडा की भाजपा विधायक संजू देवी ने मंत्रोच्चारण के बीच भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर जलाभिषेक दुग्धाभिषेक कर तिलक लगाया। भगवा वस्त्र ओढ़ाया, माल्यर्पण कर प्रतिमा का भगवाकरण किया। अाज सुबह विधायक अपने प्रितिनिधि श्यामबाबू, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश गुप्त समेत कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगर …

Read More »

नूरपुर में समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन के सिर जीत का सेहरा

5 राउंड में समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन - 3620 वोट, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अवनी सिंह - 2494 वोट। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अवनी सिंह हैं। यह सीट उनके पति लोकेंद्र प्रताप सिंह चौहान के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद खाली हो गई थी। सपा ने पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे नईमुल हसन पर एक बार फिर भरोसा किया है। आरएलडी, कांग्रेस और बसपा उन्हें समर्थन कर रही है। यहां पर 28 मई को मतदान हुआ था। यहां 61 फीसदी वोट डाले गए थे। इस सीट पर 10 उम्मीदवार हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह और सपा के नईम उल हसन के बीच सीधी टक्कर है।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईम उल हसन ने भाजपा के कई विरोधी दल का समर्थन का लाभ लेते हुए नूरपुर विधानसभा के उप चुनाव में जीत दर्ज की। नईम ने भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह को शिकस्त दी।  नईम उल हसन ने अवनी सिंह को कड़े संघर्ष में 5678 …

Read More »

#RajeshSahni: एटीएस के एएसपी राजेश साहनी की मौत की जांच अब सीबीआई करेंगी!

लखनऊ: एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर गम्भीर रुख अख्तियार करते हुए बुधवार रात डीजीपी व प्रमुख सचिव गृह समेत कई अफसरों को तलब किया था। यह जानकारी प्रमुख सचिव सूचना …

Read More »

उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, नोयडा के अादित्य सिंह बीटेक में टॉपर

अाकाश के पिता राज वर्द्धन को उसका रिजल्ट दैनिक जागरण से पता चला। उन्होंने बताया कि अभी तो वह अाफिस में हैं। घर पहुंचकर ही उससे बात करा सकेंगे। बकौल पिता आकाश पढ़ने में बहुत होशियार है। उसने इसी साल सेंट फ्रांसिस स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा 91 फीसद अंको से पास की है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.upsee.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा में 1.40 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अाकाश के पिता राज वर्द्धन को उसका रिजल्ट दैनिक जागरण से पता चला। उन्होंने बताया कि अभी तो वह अाफिस में हैं। घर पहुंचकर ही उससे बात करा सकेंगे। बकौल पिता आकाश पढ़ने में बहुत होशियार है। उसने इसी साल सेंट फ्रांसिस स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा 91 फीसद अंको से पास की है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.upsee.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा में 1.40 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

सूबे में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। दोपहर करीब एक बजे प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने नतीजे जारी …

Read More »

एक सर्जरी से लड़का बन गया लड़की, केजीएमयू डाक्टरों ने किया अनोखा ऑपरेशन

युवक को था जेंडर डिस्फोरियाः सेक्स चेंज करने से पहले युवक का तीन तरह से आकलन किया गया। इसमें उसका जेनेटिक, फिजिकल व मेंटल स्तर देख गया है। युवक जेंडर डिस्फोरिया श्रेणी का मिला। इस श्रेणी में आने वाले पुरुषों में आदतें लड़कियों वाली होती हैं। 'मुन्नी' नाम से अब मिलेगी नई पहचानः युवक ने अपना पुराना नाम प्रकाशित करने से मना किया। मगर अब उसे नया नाम मुन्नी रास आ रहा है। उसने बताया कि डॉक्टर शीघ्र ही जेंडर चेंज का मेडिकल सर्टिफिकेट देंगे। इसमें मुन्नी नाम दर्ज करने का ही अनुरोध करूंगा। 12 वर्ष पहले संजोया ख्वाब, अब हुआ पूराः प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती युवक-लड़की बनने से काफी खुश है। उसने बताया कि छह वर्ष पहले उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। वहीं मामा भी नहीं रहे। सिर्फ एक बड़ी बहन है, उसकी शादी हो चुकी है। वह घर में अकेले रहता है। मगर शुरुआत से उसे महिलाओं के बीच बैठने की आदतें, उनके काम करने के तौर तरीके काफी पसंद थे। बारह वर्ष की उम्र में उसने लड़की बनने का ख्वाब संजोया, जोकि अब पूरा हुआ। उसने बताया कि वह घर में रखीं फीमेल ड्रेस छुप-छुप कर पहनता था। वहीं अब अपना शौक खुलकर पूरा कर सकेगा। रोकने पर हो जाते हैं डिप्रेशन के शिकारः विशेषज्ञों के मुताबिक अभिभावक अपने बच्चों पर ध्यान दें तो छोटी उम्र में ही उनके ट्रासजेंडर होने का अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसे में माता-पिता घबराएं नहीं बल्कि बच्चों की काउंसिलिंग पर फोकस करें। उनके साथ सामान्य बच्चों की तरह ही व्यवहार करें। कारण, यदि ऐसे बच्चों को डांट कर उन्हें अपने तरह से पेश आने पर मजबूर किया जाता है तो वह डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में वह घातक कदम भी उठा सकते हैं।

केजीएमयू के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर ‘जेंडर चेंज’ करने में सफलता हासिल की है। यहा सेक्स रीअसाइंमेंट सर्जरी से 22 वर्षीय युवक को लड़की बना दिया गया। वहीं शरीर में हुए मनमाफिक बदलाव से मरीज काफी उत्साहित है। कुशीनगर निवासी 22 वर्षीय युवक अपना सेक्स बदलवाने के लिए काफी परेशान …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com