Tag Archives: कार से चंडीगढ़ टू लंदन पहुंचा यह खूबसूरत जोड़ा

प्‍यार का सफर बाई रोड, कार से चंडीगढ़ टू लंदन पहुंचा यह खूबसूरत जोड़ा

प्‍यार और सफर का हमेशा से खास नाता रहा है। प्रेमी अक्‍सर प्रेमिका को दुनिया की सैर कराने का वादा करते हैं और कई इसे पूरा भी करते हैं। लेकिन, चंडीगढ़ के एक कपल जैसा विरले ही कर पाते हैं। सिटी ब्‍यूटीफुल के खूबसूरत जोड़े प्रभसिमरन सिंह और उनकी पत्‍नी जसलीन कौर चंडीगढ़ से लंदन गए और वह भी कार से। प्रभसिमरन और जसलीन अपनी वोल्वो कार को खुद ड्राइव करते हुए 23 देशों की सैर कर 73 दिनों में लंदन पहुंचे हैं। 20 हजार किमी चल कार से लंदन पहुंचा चंडीगढ़ का कपल, 23 देशों से होते हुए 73 दिन में तय किया सफर प्रभसिमरन सिंह अपनी पत्‍नी जसलीन कौर ने अपनी वोल्‍वो कार (सीएच01-बीआर-0532) से सफर करते हुए लंदन 20 हजार 600 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचे। प्रभसिमरन और जसलीन 22 मार्च को चंडीगढ़ से रवाना हुए थे। लंदन पहुंचने के बाद कपल ने फेसबुक के जरिए इस अनोखी जर्नी की जानकारी दी है। इस कपल का लंदन के श्री गुरुद्वारा साहिब में सिख समुदाय के लाेगों ने स्वागत किया। प्रेमिका ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, डॉक्टरों ने 12 घंटे की सर्जरी कर जोड़ा यह भी पढ़ें गुरुद्वारा साहिब में स्वागत, वीडियो बना सोशल मीडिया पर की वायरल उनकी यह यात्रा अभी जारी रहेगी। वे इंग्लैंड से स्कॉटलैंड और आयरलैंड होते हुए वेल्‍स तक होगी। वे वेल्‍स से फिर वापस लंदन आएंगे। यह पूरी जर्नी चार महीने की है। इसके बाद प्रभसिमरन और जसलीन लंदन से चंडीगढ़ वापस बाय एयर आएंगे। उनकी कार समुद्री जहाज के जरिए भारत और फिर चंडीगढ़ आएगी। प्रभसिमरन ने बताया कि रास्ते में आने वाले हर गुरुद्वारा साहिब में उन्होंने माथा टेका। हर देश के लोगों से मिले। नए साल में ट्रेनों में सफर करना होगा सुहाना, मिलेंगी ये सुविधाएं यह भी पढ़ें न्यूजीलैंड रोडट्रिप के बाद आया आइडिया प्रभसिमरन सिंह ने बताया उनकी शादी को डेढ़ साल हुआ है। शादी के बाद वे हनीमून पर न्यूजीलैंड गए थे। न्यूजीलैंड में उन्‍होंने नार्थ टू साउथ एक महीना की रोडट्रिप की थी। यह अनुभव अनोखा था। न्यूजीलैंड रोडट्रिप के बाद ही उन्होंने इंग्लैंड की यात्रा सड़क मार्ग से करने की योजना बनाई। इसकी तैयारी में वे एक साल से लगे थे। 17 फीट गहरे गड्ढे में गिरी होंडा सिटी कार, बाल-बाल बची नशे में धुत युवती यह भी पढ़ें लंदन में सिख समुदाय के व्‍यक्ति के साथ प्रभसिमरन सिंह और उनकी पत्‍नी जसलीन कौर। लंबी वेटिंग लिस्ट वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर.... अब कॉलेजों में पीएचडी का मौका यह भी पढ़ें टूर के लिए ली 65 लाख की नई कार रास्ते में अलग-अलग तरह की दिक्कतें थी। कहीं टनल, कहीं पहाड़, रेगिस्तान और संकरे रास्तों से होकर गुजरना था। उनके घर में पहले से दो बीएमडब्ल्यू सिडान कार हैं। सिडान को ठीक न समझते हुए उन्होंने टूर के लिए स्पेशल वोल्वो की 65 लाख रुपये की एसयूवी कार खरीदी। आधे रास्ते जसलीन ने किया ड्राइव प्रभसिमरन ने बताया कि वे एक दिन में 600 से 700 किलोमीटर तक ड्राइव करते थे। आधे रास्ते उनकी पत्नी जसलीन कौर ने ड्राइव किया। यात्रा के दौरान आने वाले हर देश में उन्होंने एक दो दिन स्टे किया। 35 रुपये में भी डलवाया डीजल प्रभसिमरन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में डीजल का रेट करीब 65 रुपये प्रति लीटर है। उन्होंने इस यात्रा के दौरान 35 रुपये प्रति लीटर और 140 रुपये प्रति लीटर की दर से भी कार में डीजल डलवाया। किग्रीस्तान, उज्जबेकिस्तान और कजाकिस्तान जैसे देशों में करीब 35 रुपये प्रति लीटर की दर से डीजल मिला। जबकि यूरोप में करीब 140 रुपये प्रति लीटर भी डीजल मिला। जगह-जगह मिलने वाले पेट्रोल पंप से वह कार का टैंक फुल करा लेते थे। गाड़ी का भी हर कंट्री से लिया परमिट प्रभसिमरन ने बताया कि उन्होंने अपना वीजा तो सभी देशों से लिया ही था। अपनी कार का वीजा-परमिट भी सब देशों से लिया था। उनके और जसलीन के पास भारत और इंटरनेशनल दोनों ड्राइविंग लाइसेंस हैं। लंदन से वह बायएयर वापस चंडीगढ़ आएंगे। लंदन से उनकी कार शिप के जरिए चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस लांग रोडट्रिप पर इंडिया से कुल 15 गाडिय़ां गई थीं। गुड़गांव के ट्रैवल ग्रुप के जरिए यह रोडट्रिप प्लान किया था। यह रहा कार का रूट प्रभसिमरन और जसलीन की यह यात्रा 23 देशों से गुजरी। चंडीगढ़ से २२ मार्च को शुरू होने के बाद इसका रूट म्यांमार के रास्ते से रहा। इस दौरान चंडीगढ़, म्यांमार, थाइलैंड, लाओस, चीन, किग्रीस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, यूरोप में एंट्री, पोलैंड, चैकरिपब्लिक, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस से इंग्लैंड तक रहा। अब वे स्कॉटलैंड और आयरलैंड होते हुए वेल्‍स से जाएंगे। वेल्‍स से वे फिर इंग्लैंड में लंदन पहुंचेंगे। एक करोड़ रुपये आएगा खर्च इस रोडट्रिप का खर्च भी कम नहीं है। प्रभसिमरन ने बताया कि उनका और जसलीन का पूरे टूर का कुल खर्च लगभग 50 लाख रुपये आएगा। इस टूर के लिए उन्होंने 65 लाख की कार भी खरीदी थी। इस तरह से देखा जाए तो लगभग एक करोड़ 15 लाख रुपये तक खर्च आ जाएगा। प्रभसिमरन ने बताया कि उनकी नई शादी हुई है। इसके बाद जिम्मेदारियां संभालनी हैं। इसलिए पहले शौक को पूरा करना ठीक समझा। प्रभसिमरन के पिता एसपी सिंह पेपर और स्टेशनरी से जुड़ा बिजनेस करते हैं। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में उनका पेपर मिल और सेक्टर-27 में पेपर-स्टेशनरी शोरूम है। प्रभसिमरन का परिवार अभी चंडीगढ़ से सटे मोहाली में रहता है।

प्‍यार और सफर का हमेशा से खास नाता रहा है। प्रेमी अक्‍सर प्रेमिका को दुनिया की सैर कराने का वादा करते हैं और कई इसे पूरा भी करते हैं। लेकिन, चंडीगढ़ के एक कपल जैसा विरले ही कर पाते हैं। सिटी ब्‍यूटीफुल के खूबसूरत जोड़े प्रभसिमरन सिंह और उनकी पत्‍नी …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com