Tag Archives: कैराना लोकसभा उप चुनाव में भाजपा की मृगांका सिंह के खिलाफ पांच दल

कैराना लोकसभा उप चुनाव में भाजपा की मृगांका सिंह के खिलाफ पांच दल

भारतीय जनता पार्टी ने कैराना से स्वर्गीय सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने यहां से समाजवादी पार्टी से कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम को पार्टी में शामिल कर उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के सांसद हुकूम सिंह के निधन के बाद कैराना की सीट खाली हो गई थी। कैराना लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख वोटर हैं। जिसमें मुस्लिमों की संख्या पांच लाख और जाट की संख्या दो लाख है। यहां पर दलितों के साथ ही ओबीसी की संख्या दो लाख है। ओबीसी में गूजर, कश्यप और प्रजापति शामिल हैं। भाजपा को पता है कि कैराना में यह लड़ाई आसान नहीं है। इसी कारण दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां भाजपा उम्मीदवार मृगंका सिंह के लिए अपनी पहली चुनावी रैली की। इससे पहले योगी आदित्यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के फूलपुर में भाजपा की करारी हार के बाद कैराना का चुनाव भाजपा के लिए बहुत ही अहम हो गया है। अब तो यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद यहां चुनावी रैली की और कमान को संभाल लिया है। यहां पर संयुक्त विपक्ष की योजना लोकदल के पारंपरिक जाट वोटों के साथ ही मुस्लिम वोटों को अपने साथ लेने की है। दूसरी पार्टियों के वोट बैंक के सहारे विपक्ष तब्बसुम हसन की जीत की उम्मीद कर रहा है। इस बीच लोकदल ने अपना चुनावी नारा बदल लिया है। अब जय जवान जय किसान की जगह..वो कह रहे हैं..जिन्ना नहीं गन्ना चलेगा। इनके नारा में यह बदलाव अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना के फोटो को लेकर हाल के विवाद के बाद ये बदलाव आया है। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि कैराना उपचुनाव में जिन्ना नहीं गन्ने का मुद्दा चलेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार करीब देखकर भाजपा बौखला गयी है। यही वजह है प्रदेश के मुख्यमंत्री को मैदान में उतरकर संघर्ष करना पड़ रहा है। जयंत चौधरी ने कहा कि बागपत के मवींकला में 27 मई को होने वाली पीएम की रैली अनैतिक है। भाजपा चाहे जो हथकंडा अपनाए चुनाव में उसे सफलता नहीं मिलेगी। चुनाव में जिन्ना पर गन्ना भारी पड़ेगा। जात-पात के नाम पर वोट की राजनीति अब नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने मोदी पर भी निशाना साधा। जयंत चौधरी ने कहा कि धार्मिक आधार पर समाज का बंटवारा किया जा रहा है। चौधरी ने गोहरपुर, नंगली, तलवा माजरा, खेडी बैरागी, फतेहपुर, हाथी करौंदा, खानपुर, बुटराडा, कासोपुर, सौंटा, बंती खेडा आदि गांवों का दौरा किया।

देश के सभी राजनीतिक दल किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ रोकने के अभियान में लगे हैं। प्रदेश के शामली जिले के कैराना में 28 मई को होने वाले लोकसभा उप चुनाव के मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह के खिलाफ पांच दल लगे हैं। …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com