Tag Archives: गर्मी इतनी की सूख गई गार्डन की घास

ब्रिटेन में तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा, गर्मी इतनी की सूख गई गार्डन की घास

इन दिनों ब्रिटेन के लोग सूर्य के तेवर से बेहाल हैं। पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लू के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों से दोपहर में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है और अगले तीन-चार दिनों में तापमान और बढ़ते की आशंका भी जताई है। जानकारी अनुसार, ब्रिटेन में इस बार बढ़ते तापमान ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह पहली बार है कि जुलाई में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में पिछले सोमवार को तापमान 32 डिग्री के आसपास था, जो बढ़कर 38 के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग इसकी वजह स्पेन से आ रही गर्म हवा को बताया है। अफ्रीका और भूमध्यसागर से एक गर्म वायुमंडल देश की ओर बढ़ा है, जिससे गर्मी ने रौद्र रूप ले लिया। इस वर्ष तापमान सामान्य से लगभग 10 डिग्री ज्यादा है, जो चिंता का कारण है। मौसम विशेषज्ञों की चेतावनी विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी कर कहा, स्पेन से गर्म हवाएं आ रही हैं, जिससे इस सप्ताह और गर्मी बढ़ सकती है। तापमान बढ़ने की पूरी संभावना है। 2003 में पड़ी थी भीषण गर्मी मौसम विभाग के अनुसार देश में 2003 में 101 एफ (38.5 डिग्री सेल्सियस) तक तापमान पहुंच गया था। अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो ये रिकॉर्ड इस सप्ताह में टूट सकता है। दक्षिणी लंदन में 35 डिग्री दक्षिणी लंदन में सोमवार का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इससे लोग परेशान नजर आए। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जुलाई में 30 डिग्री से ज्यादा नहीं बढ़ा तापमान जानकारी अनुसार, पूरे ब्रिटेन में जुलाई महीने में ऐसी गर्मी नहीं पड़ती है। इस माह में तापमान 30 डिग्री से नीचे ही रहता है। हीथ्रो रहा था सबसे गर्म पिछले साल साल 1 जुलाई को हीथ्रो शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान 98 एफ (36.7 डिग्री) तक पहुंच गया था। समुद्र में निकल रहे नीले बुलबुले देश में भीषण गर्मी का असर अब समुद्री इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। रविवार की रात वेल्स के तट पर रंगबिरंगे बुलबुले देखे गए। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई और इसे कैमरे में कैद करने लगे। ये बुलबुले आकर्षक नीले रंग के एक घेरे में लगातार आ रहे थे। मौसम विभाग ने इसे बढ़ते तापमान की वजह बताई है।

इन दिनों ब्रिटेन के लोग सूर्य के तेवर से बेहाल हैं। पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लू के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों से दोपहर में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है और …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com