Tag Archives: जापान में भारी बारिश से 49 की मौत व 48 लापता

जापान में भारी बारिश से 49 की मौत व 48 लापता

जापान के पश्चिमी और और मध्य क्षेत्रों में जारी मूसलधार बारिश से 49 लोगों की मौत हो गई है और 48 लापता हैं। शनिवार को सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 16 लाख से ज्यादा लोगों को उनके घरों से निकाला गया है। जापान के मौसम विभाग ने मुख्य द्वीप होनशु में तीन प्रांतों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, नदियों का जलस्तर बढ़ने और तेज हवा चलने की आशंका जताई है। हेलीकॉप्टर फुटेज में कुराशिकी में लोगों को अपने छत पर होने और मदद मांगते हुए देखा गया है। राजधानी टोक्यो से करीब 600 किलोमीटर की दूरी पर शिकोकु द्वीप पर स्थित मोटोयामा शहर में शुक्रवार से शनिवार सुबह तक 583 मिमी वर्षा हुई है। मौसम का यह रुख हालांकि पश्चिम और पूर्वी जापान के बीच बना हुआ है फिर भी भारी बारिश जारी रहने का खतरा है। इसका कारण यह है कि आगे की ओर गर्म हवा चल रही है। अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को ध्यान में रखते हुए शनिवार सुबह तक 16 लाख से ज्यादा लोगों को उनके घरों से निकाला गया। 31 लाख और लोगों को घर छोड़ने की सलाह दी गई है।

जापान के पश्चिमी और और मध्य क्षेत्रों में जारी मूसलधार बारिश से 49 लोगों की मौत हो गई है और 48 लापता हैं। शनिवार को सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 16 लाख से ज्यादा लोगों को उनके घरों से निकाला गया है। जापान के मौसम विभाग ने मुख्य द्वीप …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com