Tag Archives: जिनेवा में बीमार डॉक्टर को विदेश मंत्री ने एक ट्वीट पर मुहैया कराई मदद

जिनेवा में बीमार डॉक्टर को विदेश मंत्री ने एक ट्वीट पर मुहैया कराई मदद

स्विट्जरलैंड दौरे के दौरान ब्रेन हेमरेज का शिकार हुए मध्य प्रदेश के इटारसी के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय दुबे की मदद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट पर की। पत्नी डॉ. नीता दुबे के साथ मेडिकल कांफ्रेंस में गए डॉ. दुबे को शुक्रवार रात ब्रेन हेमरेज होने के बाद जिनेवा के सीएचयूव्ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉ. दुबे के बड़े भाई और पूर्व मंत्री विजय दुबे ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने विदेश मंत्री स्वराज से फोन पर बात कर डॉ. दुबे को जिनेवा में हरसंभव मदद दिलाने का आग्रह किया था। विजय दुबे के भोपाल निवासी बहनोई अजीत सोनकिया ने विदेश मंत्री के ट्विटर एकाउंट पर डॉ. दुबे के बीमार होने की सूचना दी थी। इसके बाद स्वराज ने पहले ट्वीट में कहा कि मैंने स्विट्जरलैंड के भारतीय दूतावास के राजदूत सिवी जार्ज को सूचना दी है, वे हर स्थिति से मुझे अवगत कराएंगे। हमारे प्रथम सचिव और उनकी पत्नी वहां मौजूद हैं। दूसरे ट्वीट में स्वराज ने लिखा कि हमारा मंत्रालय इसे लेकर बेहद गंभीर है। डॉ. दुबे जल्द स्वस्थ्य हों ऐसी कामना करती हूं। कूटनीतिक परिपक्‍वता के साथ सुलझाया गया डोकलाम विवाद: विदेश मंत्री यह भी पढ़ें बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सुषमा किसी भारतीय मदद के लिए आगे आई है। हाल ही में अपनी शादी के लिए अमेरिका से स्वदेश की यात्रा करने जा रहे एक भारतीय नागरिक के पासपोर्ट खोने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनती मदद की थी। पासपोर्ट खोने के बाद यह व्यक्ति अमेरिका में फंस गया था। अगस्त महीने में होने वाली अपनी शादी के लिए यह शख्स स्वदेश लौटने वाला था, लेकिन कुछ ही दिन पहले वाशिंगटन में उसका पासपोर्ट खो गया था। युवक द्वारा मदद मांगे जाने पर सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया था, ‘डी रवि तेजा, आपने बहुत गलत समय में अपना पासपोर्ट खोया है। बहरहाल, आप अपनी शादी के लिए वक्त पर पहुंचे इसके लिए हम आपकी मदद करेंगे।’

स्विट्जरलैंड दौरे के दौरान ब्रेन हेमरेज का शिकार हुए मध्य प्रदेश के इटारसी के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय दुबे की मदद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट पर की। पत्नी डॉ. नीता दुबे के साथ मेडिकल कांफ्रेंस में गए डॉ. दुबे को शुक्रवार रात ब्रेन हेमरेज होने …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com