Tag Archives: फ्लाइट उड़ने में हुई देरी से गुस्साए यात्री ने खुद को नुकसान पहुंचाया

फ्लाइट उड़ने में हुई देरी से गुस्साए यात्री ने खुद को नुकसान पहुंचाया

विमान लेट होने पर अक्सर यात्री नाराज होते हैं और अपना गुस्सा विमानन कंपनी पर निकालते हैं लेकिन चेन्नई में एक अजीब घटना हुई। यहां से मुंबई जा रही उड़ान में देरी से गुस्साए एक 37 वर्षीय यात्री ने पहले एयरलाइन के अधिकारियों से झगड़ा किया और बाद में पेन का उपयोग करते हुए खुद को चोट पहुंचाई। वह कथित रूप से नशे में था। यात्री को इलाज के लिए एयरपोर्ट परिसर में बने अस्पताल ले जाया गया। बाद में विमान उसके बिना ही उड़ गया। एयर इंडिया के इस विमान को मुंबई के लिए रविवार तड़के ढाई बजे उड़ान भरनी थी। इसमें करीब तीन घंटे की देरी हो गई। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक इससे गुस्साए यात्री ने एयरलाइन के अधिकारियों से झगड़ा किया। इसके बाद उसने पेन से अपने पेट पर वार किए, जिसके कारण पेट पर थोड़ा खून निकल आया। यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसे डर था कि फ्लाइट लेट होने से उसकी कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाएगी।

विमान लेट होने पर अक्सर यात्री नाराज होते हैं और अपना गुस्सा विमानन कंपनी पर निकालते हैं लेकिन चेन्नई में एक अजीब घटना हुई। यहां से मुंबई जा रही उड़ान में देरी से गुस्साए एक 37 वर्षीय यात्री ने पहले एयरलाइन के अधिकारियों से झगड़ा किया और बाद में पेन …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com