Tag Archives: बंगाल में बुझने वाला है ममता बनर्जी का दीपक

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, बंगाल में बुझने वाला है ममता बनर्जी का दीपक

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आज राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की दूसरी पुण्य तिथि पर यहां उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर यहां स्वर्गीय चौहान की पत्नी तथा फैजाबाद के बीकापुर से भाजपा विधायक शोभा सिंह भी मौजूद थीं। डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान को बेहद जुझारू तथा कर्मठ नेता बताया। डॉ. शर्मा ने बंगाल के विधानसभा चुनाव पर कहा कि इस बार वहां तृणमूल कांग्रेस की सत्ता जाने वाली है। वहां पर ममता बनर्जी का दीपक बुझ जाएगा। बंगाल के दलदल में इस बार कमल खिलेगा। भारत में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या पर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत घुसपैठ पर लगाम जरूरी है। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए हिंदू-मुस्लिम सभी वर्ग का हक छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि घुसपैठ पर ममता बनर्जी अपना संतुलन खो कर इस तरह का बयान दे रही हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में विपक्ष के गठबंधन पर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष चाहे कितने भी दलों का गठबंधन कर ले, भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़े। भाजपा तो इस बार भी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर, गरीब किसानों के बल पर नौजवानों के साथ व्यापारियों के बल पर जन-जन तक पहुंचेगी। भाजपा तो हमेशा इसी आधार पर चुनाव लड़ती है और लड़ेगी भी। प्रदेश के निजी स्कूलों पर लगेगी लगाम :डॉ दिनेश शर्मा यह भी पढ़ें फैजाबाद जेल में गैंगस्टर के अपना जन्मदिन मनाने के प्रकरण पर डॉ. शर्मा ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी सरकार जिसमें दोषी मिलने पर बड़े अधिकारी भी जा जेल भेजे जा रहे हैं। कई डीएम व एसपी की निलंबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो अपराधी जेल में अपराध करेगा उसको कड़े से कड़ा दंड मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब तो अपराध पर सरकार जीरो टॉलरेंस है। डॉ. दिनेश शर्मा राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय मुन्ना सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास रौनाही के महोली गांव पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आज राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की दूसरी पुण्य तिथि पर यहां उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर यहां स्वर्गीय चौहान की पत्नी तथा फैजाबाद के बीकापुर से भाजपा विधायक शोभा सिंह भी मौजूद थीं। डॉ. दिनेश …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com