Tag Archives: भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है: अखिलेश यादव

भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। देश की जनता को इस पार्टी ने ठगने का काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी बताई। कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। गुरुवार को रूद्रपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने शिवपाल सिंह यादव की नवगठित पार्टी को जनता के साथ धोखा बताया। कहा कि यह पार्टी ध्यान हटाने के लिए गठित की गई है। अखिलेश ने कहा कि उत्तराखंड से उनका पुराना पारवारिक नाता है। कार्यकर्ताओं के संख्याबल को देखते हुए अखिलेश बोले की कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में सपा मजबूती के साथ जगह बना रही है। अखिलेश ने माना की अभी तक समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में जमीनी काम नहीं कर सकी है, हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि यूपी के बाद अब उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी विकास के रास्ते पैदा करेगी। अखिलेश ने कहा कि एक्सप्रेसवे से केंद्र सरकार ने भी सबक लिया है। इसका निर्माण उन्हीं के कार्यकाल में किया गया था। कार्यकर्ता हैं सरकार और जनता के बीच के सेतू यह भी पढ़ें नोटबंदी पर अखिलेश बोले कि भाजपा सरकार ने यह फैसला लेकर कई लोगों को मौत का रास्ता चुनने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने जीएसटी पर सरकार की आलोचना की। मुलायम सिंह के उत्तराखंडियों को लेकर दिए गए बयान पर अखिलेश ने कहा की यह पुरानी बातें हैं और इसकी कोई विश्वसनीयता या वैधानिकता नहीं है। एयरपोर्ट पर सपाइयों ने किया स्वागत भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष में हताशा : अजय भट्ट यह भी पढ़ें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सपा प्रमुख ने जिलाध्यक्ष तेजेंदर सिंह विर्क से मुलाकात कर जानकारी ली। गुरुवार को रूद्रपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने के लिए अखिलेश यादव निजी विमान से 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उसके बाद उन्होने एयरपोर्ट के वीवीआईपी गेस्ट रूम में एयरपोर्ट एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ रूद्रपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान तेजेन्द्रर सिंह विर्क, सत्येंदर सिंह बघेल, संतोष यादव, अमनदीप, मानवेन्द्र शाही आदि मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। देश की जनता को इस पार्टी ने ठगने का काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी बताई। कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव मजबूती के साथ …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com