Tag Archives: मछली का पकड़ते हुए खुद आने वाला था शार्क की गिरफ्त में

मछली का पकड़ते हुए खुद आने वाला था शार्क की गिरफ्त में

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखार्इ दे रहा है कि एक शख्स समुद्र में मछली पकड़ने गया था आैर तभी एक शार्क उसको खाने उछलकर आ गई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अटलांटिक व्हाइट शार्क कंजरवेंसी ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। इसी सप्ताह की बतार्इ जा रही इस घटना के वीडियो अब तक करीब 3 से 4 हजार बार शेयर किया जा चुका है, आैर 2 हजार से ज्यादा लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। क्या था माजरा दी इंडिपेंडेंट में छपी एक खबर के मुताबिक पेशे से बायोलॉजिस्ट ग्रेग कोमल अपनी नाव के पल्पिट पर खड़े थे आैर समुद्र में मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। नाव के पीछे बैठा शख्स जो उसे चला रहा था उसके पास कैमरा भी लगा था आैर वो सारा नजारा शूट कर रहा था। ग्रेग जैसे ही समुद्र में मछली पकड़ने के लिए अपनी राॅड पानी में डालते हैं, तभी एक शार्क नीचे से उनके पैर पर हमला कर देती है। खर के मुताबिक शक्र है कि उछलकर ग्रेग के पास पहुंचने की कोशिश कर रही शार्क पल्पिट की वजह से कामयाब नहीं हो पाती। खबर के अनुसार इस बात की पूरी संभावना है कि शार्क ने पानी के अंदर से ही ग्रेग का पैर देख लिया था, आैर वह पूरा जबड़े फैला कर उनको पकड़ने झपटी थी। हमले के तुरन्त बाद नाव चलाने वाले ने उसका रुख मोड़ लिया। जाहिर है कि ग्रेग एक बड़े हादसे बाल बाल बच गए, वरना अगर पल्पिट बाधा नहीं डालता तो शार्क उनको एक झटके से पानी के अंदर खींच लेती।

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखार्इ दे रहा है कि एक शख्स समुद्र में मछली पकड़ने गया था आैर तभी एक शार्क उसको खाने उछलकर आ गई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अटलांटिक व्हाइट …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com