Tag Archives: यूपी: 100 किमी की रफ्तार से चली आंधी ने मचाया कहर

यूपी: 100 किमी की रफ्तार से चली आंधी ने मचाया कहर, 17 की मौत 11 घायल

दिन भर भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने जमकर कहर बरपाया। आंधी से जहां कई जगह पेड़, होर्डिंग और बैनर के गिरने से यातायात प्रभावित हो गया, वहीं कई इलाकों की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। बताया जा रहा है कि किसी टावर के गिरने के कारण बरेली मंडल के अलावा रामपुर और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ब्लैकआउट हो गया। आंधी-बारिश के बाद देर रात तक फॉल्ट ढूंढने के प्रयास होते रहे। सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के चलते करीब 17 लोगों की जान चली गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। इनमें ज्यादातर लोगों की मौत पेड़ के नीचे दबकर हुई। नुकसान की जानकारी जिन जनपदों से हासिल हुई है, उनमें मुरादाबाद (7 मौत, 3 घायल), मुजफ्फनगर (2 मौत, 2 घायल), मेरठ (2 मौत), अमरोहा (1 मौत, 5 घायल), बंदायु (2 मौत, 1 घायल) और संभल (3 मौत) शामिल हैं। दिल्ली की फ्लाइट लखनऊ डाइवर्ट लखनऊ एयरपोर्ट लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : SELF दिल्ली में शुक्रवार को आई आंधी की वजह से इंडिगो और गो-एयर की आधा दर्जन फ्लाइट लखनऊ डाइवर्ट कर दी गई। देर रात तक विमान अमौसी में खड़े रहे। बाद में मंजूरी मिलने के बाद इन्हें दिल्ली रवाना किया गया। इनमें इंडिगो और गो एयर के दो-दो विमानों के साथ एयर एशिया का भी एक विमान शामिल था। रात 10:50 बजे से विमान वापस दिल्ली जाने शुरू हुए। इतना ही नहीं शुक्रवार को एयर इंडिया की देर शाम लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान में पैसेंजर उस वक्त परेशान हो गए जब रनवे की ओर बढ़े विमान को रुकने का निर्देश मिला। ऐसे में यात्री परेशान हो गए। इसी बीच सूचना दी गई कि दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण विमान फिलहाल नहीं उड़ सकेगा।

दिन भर भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने जमकर कहर बरपाया।   आंधी से जहां कई जगह पेड़, होर्डिंग और बैनर के गिरने से यातायात प्रभावित हो गया, वहीं कई इ लाकों की …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com