Tag Archives: LIVE : नूरपुर विधानसभा उपचुनाव : तीन बजे तक 45.00 प्रतिशत मतदान

LIVE : नूरपुर विधानसभा उपचुनाव : तीन बजे तक 45.00 प्रतिशत मतदान

आज स्यौहारा ग्राम मंसूरसराय मे बूथ 30 और ग्राम वुडनपुर मे बूथ 12-13 की ईवीएम खराब होने से लगभग 45 मिनट मतदान बाधित रहा। यहां पर भाजपा एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया के गांव हीमपुर प्रथिया में मतदान एक घंटा बाधित रहा। इसी तरह से बूथ संख्या 343 पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी हुई थी। खालसा में दिव्यांग सुरेश पुत्र राम सिंह मतदान करने पहुंचे। उन्होंने आज के दिन मतदान को पहला काम बताया। इसी तरह से नूरपुर खालसा इण्टर कॉलेज के मतदान केंद्र पर खड़े मतदाता मुस्लिम समुदाय के लोगों में मतदान के प्रति जोश दिखा। दस के भाग्य का फैसला होगा नूरपुर विधानसभा सीट (24) पर भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह व समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन समेत दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इस सीट पर कुल 306226 मतदाताओं में से 164292 पुरुष, 141924 महिलाएं व 10 तृतीय लिंग के वोटर हैं। सीट पर दो महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए 2056 मतदेय स्थल और 1094 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने तीन सामान्य प्रेक्षक व दो व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान के दुर्घटना में निधन के बाद जिले की नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर आज मतदाताओं में जोश दिखा है। कई जगह पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान की गति काफी धीमी रही। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में तीन बजे तक 45.00 प्रतिशत …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com