शुभ संकेत के सपने होते हैं ऐसे, जानिए क्या बताते हैं ये

रात में सपने देखना और उन सपनों में विचित्र चीजों को देखना अजीब होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन सपनों का भी एक शास्त्र होता है। यानी सपनों में छिपी बातों को जानने का माध्यम। ये सपने भविष्य की बातों को बताते हैं। कुछ सपने अच्छे संकेत लेकर आते हैं तो कुछ सपने आपको आगाह करते हैंं। स्वप्नशास्त्र में तो इन बातों को काफी अच्छे से बताया है। दिन में अगर आप कोई स्वप्न देखते हैं तो यह कोई काम के नहीं होते। आइए जानते हैं कि सपनों में कौन से सपने शुभ संकेत देते हैं और अच्छे होते हैं।

सपने में ये देखना शुभ
सपने में अगर आप किसी लड़की को नृत्य करते देखते हैं तो यह अच्छा संकेत माना जाता है। इससे आपको धन मिलने की संभावना है। वहीं, सपने में भगवान को देखना भी शुभ माना जाता है। इससे पता चलता है कि भगवान ने आप पर कृपा बना रखी है। इसके अलावा लक्ष्मी माता को सपने में देखने पर धन से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं।

इनका भी होता है सपनों में योगदान
अगर आप सपनों में खाली बर्तन देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सपना देखने पर भविष्य में धन की प्राप्ति होती है। अगर असल में आप खाली बर्तन लाते हैं तो यह अशुभ माना जाता है। अगर सपने में आप किसी प्रकार के शव यात्रा को देखते हैं तो यह भी शुभ माना जाता है। जबकि असल में यह सपना देखकर डरते हैं। अगर उसमें किसी का चेहरा दिख जाए तो आयु बढ़ती है। अगर सपने में आप कमल का फूल दिखे तो भगवान की कृपा बनी रहती है और धन मिलता है। झाडूÞ देखना भी सपने के लिए शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनती है। सपने में अगर आप गाय के उपले बनाते हुए खुद को देखते हैं तो यह काफी अच्छा माना जाता है। इससे धन और संपत्ति बनती है। सपने को लेकर कहा जाता है कि लोग हमेशा अच्छा सपना देखने को अच्छा मानते हैं जबकि सपनों के साथ ऐसा कम होता है। सपना अधिकतर बार उल्टा प्रभाव देखने को मिलता है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com