दुर्गा मां के इन मंदिरों में होती है नवरात्रों में भीड़, होती है मनोकामना पूरी

        नवरात्रि पर मां का गुणगान चारों तरफ होता है। देश भर में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। कोलकाता में जहां दुर्गा पूजा की धूम है वहीं गुजरात में गरबा और डांडिया की रौनक दिख रही है। इसके अलावा देश भर में कुछ ऐसे देवी मां की मंदिर हैं जहां नवरात्र के पावन दिनों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहां मनोकामना के पूरी होने पर लोग होते हैं वहीं कुछ लोग फरियाद लेकर आते हैं। वैसे तो मां के नौ रूपों का मंदिर देश में किसी न किसी राज्य में जरूर है लेकिन फिर भी कुछ मंदिरों में भक्तों का रैला ज्यादा दिखाई पड़ता है। आइए जानते हैं कि देश के कौन-कौन से ऐसे मंदिर है जहां नवरात्रि में भीड़ रहती है।

ज्वाला देवी : हिमाचल प्रदेशा में कांगड़ा जिला है जहां ज्वाला देवी मां का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां लोग नवरात्रि में जरूर जाते हैं। कहते हैं कि यह ऐसी ज्योति है जो पृथ्वी से निकली है और कभी बुझती नहीं ह ै। यह देवी के 51 शक्तिपीठ में एक है जो हिमाचल में है। यहां माता सती की जुबान गिरी थी। इस मंदिर के पीछ काफी कथाएं हैं।

कामख्या देवी : असम राज्य में गुवाहाटी जिला है। यहां  से आठ किलोमीटर दूर है कामख्या शक्तिपीठ। यह भी देवी के उन शक्तिपीठों में से एक है जो माता सती के अंगों से माना जाता है। यह पहले नंबर पर माना जाता है। यहां माता सती की योनि गिरी थी इसलिए यहां माता रजस्वला भी होती हैं। यहां लोग देश विदेश से दर्शन के लिए आते हैं और उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

नैना देवी : उत्तराखंड के नैनीताल में नैना देवी मंदिर है। यहां माता सती के दो नेत्र गिरे थे, इसलिए इसे नैना देवी मंदिर के नाम से जानते हैं। यहां माता की पूजा का काफी महत्व है। लोग यहां दर्शन के लिए जरूर आते हैं। यह भी शक्तिपीठ है।

करणी माता : राजस्थान के बीकानेर जिले से 30 किलोमीटर की दूरी पर यह मंदिर स्थित है। यहां मंदिर में लोग दूर दूर से आते हैं। यहां मंदिर में काफी ढेर सारे चूहे हैं, इसे चूहों वाला मंदिर भी क हते हैं। यहां लोग चूहों के लिए खाने का सामान लाते हैं।

दक्षिणेश्वर काली मंदिर : यह मंदिर पश्चिम बंगाल में है। कोलकाता शहर में यह मंदिर काफी माना जाता है और इसकी बनावट भी काफी खूबसूरत है। यहां 170 साल पहले जान बाजार की रानी रासमणि को माता काली ने सपने में आकर मंदिर बनाने को कहा था। मंदिर की काफी प्रसिद्धि है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com