आ रहे हैं 9 आईपीओ, कमाई का मिलेगा जबरदस्त मौका

पिछले साल की तरह ही इस बार भी काफी आईपीओ दस्तक दे रहे हैं। ये आईपीओ आपके कमाई का जरिया बन सकते हैं। समझदारी और सूझबूझ से लिया गया फैसला काफी हद तक आपका हो सकता है। शेयर बाजार के ये आईपीओ तो साल भर आते रहेंगे लेकिन अभी इस माह में जो आईपीओ आ रहे हैं उस पर आपको नजर डालना जरूरी है। ये नौ आईपीओ अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। इनमें काफी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

कैसे करें सब्सक्राइब
जितने भी आईपीओ इस माह आने वाले हैं उन्होंने सेबी में अपना दस्तावेज जमा कर दिए थे। ऐसे में उनको अनुमति मिल गई है। सेबी से मंजूरी मिलने के बाद अब ये कंपनियां अपना आईपीओ ला सकते हैं। इसमें डेल्हीवरी, फैब इंडिया, कैपिलरी टेक्नोलाजी, हर्षा इंजीनियरिंग, इनफीनियन बायोफार्मा, एथर इंडस्ट्री, सिरमा एसजीएस, एशियानेट सैटेलाइट, सनातन टेक्सटाइल्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। पहले आइनॉक्स ग्रीन भी आईपीओ ला रही थी लेकिन अब नहीं है। इसमें सब्सक्राइब करने के लिए आपको जरूरी चीजों को समझना जरूरी है।

सभी कंपनियों को जानें
डेल्हीवरी 11 मई से 13 मई तक खुलेगा। यह एक लाजिस्टिक कंपनी होने के कारण इस पर लोगों का दांव है। यह 5235 करोड़ रुपए जुटाने की सोच रहा है। हालांकि इसने इश्यू का साइज घटाया है। यह विकास के लिए इस राशि का उपयोग करेंगे। इंफीनियन बायोफार्मा कंपनी 45 लाख शेयर जारी कर सकती है। यह महिलाओं से जुड़े उत्पाद और स्वास्थ्य उत्पाद उतारेगी। सनातन टेक्सटाइल 1 से 1200 करोड़ रुपए जुटाने के लिए 500 करोड़ के इश्यू जारी करेगी। एशियानेट सैटेलाइट कम्युनिकेशन एक इंटरनेट देनेन वाली कंपनी है और यह 765 करोड़ रुपए जुटाएगी। यह कर्ज चुकाने और नेटवर्क को बढ़ाने के लिए पैसे का इस्तेमाल हो सकता है। एथर इंडस्ट्रीज 757 करोड़ रुपए जुटा सकते हैं। यह अपना कर्ज चुकाएगी और अपनी कंपनी का विकास करेगी। सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी एक डिजाइन कंपनी है। यह 926 करोड़ के इश्यू जारी करेगी। हर्षा इंजीनियरिंग 755 करोड़ रुपए जुटाने के लिए 455 करोड़ के शेयर जारी करेगी। यह कर्ज चुकाकर मशीनें भी खरीदेगा। कैपिलरी टेक्नोलॉजी क्लाउड नेटिव साफ्टवेयर एज ए साल्यूशन संबंधी सेवाएं दे रही है। वहीं फैब इंडिया 2.5 करोड़ के शेयर लेकर आएंगे। यह इन कंपनियों में सबसे कम इश्यू जारी करेंगे और 100 करोड़ रुपए जुटाएंगे।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com