NOKIA लाया दो दमदार फोन, फीचर्स भी जबरदस्त

अपनी खोई हुई बादशाहत पाने के लिए नोकिया बेकरार है। पिछले कुछ समय में कंपनी की ओर से काफी फोन लॉन्च किए हैं जो ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाए। हालांकि कोशिश जारी है। इस बार फिर कंपनी ने दो स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं। इसमें एक साथ फीचर फोन भी लॉन्च किया है। फोन में काफी दमदार फीचर्स भी बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं फोन की खासियत और इसकी कीमत। 
नोकिया एक्सआर20 और सी30
नोकिया एक्सआर20 को लॉन्च करने के साथ ही लोगों में इसे लेकर दिलचस्पी देखी जा रही है। यह काफी अच्छा बताया जा रहा है साथ ही पानी और गिरने के बाद नुकसान से बचाने की भी कोशिश कंपनी की ओर से की गई है। जैसा की अमूमन नोकिया के सभी फोन में होता है कि वह अपनी मजबूती के लिए हमेशा जाना गया है। नोकिया एक्सआर20 के अलावा नोकिया कंपनी के ही एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया सी सीरीज में बड़ी स्क्रीन और बैटरी के साथ नोकिया सी30 स्मार्टफोन भी बाजार में उतारा है। नोकिया 6310 को भी फोचर फोन की तरह लॉन्च किया गया है। यही नहीं आॅडियो एक्सेसरीज भी कंपनी लाई है जिसमें ईयरबड, मोनोहेडसेट और हेडफोन है।

क्या है कीमत
नोकिया एक्सआर 20 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज क्षमता है। इसकी कीमत भारत में 43 हजार 800 रुपए रखी गई है। फोन के 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज क्षमता वाले फोन की कीमत इससे अधिक है जो अभी बताई नहीं गई है। इसे दो कलर में बाजार में उतारा गया है। एक अल्ट्रा ब्लू और दूसरा ग्रेनाइट कलर है।
इसके अलावा नोकिया सी30 फोन में 2 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज क्षमता के साथ कीमत करीब साढ़े आठ हजार रुपए भारत में बताई गई  है। इसमें 3 जीबी और 32 जीबी और 64 जीबी का भी अलग वैरिएंट आएगा। यह भी दो रंग हरा और सफेद में आएगा।
इसी तरह नोकिया 6310 फीचर फोन मात्र 3500 रुपे का है। यह काला, हरा, हल्का नीला और पीले रंग में बाजार में दिखाई पड़ेगा। यह भारतीय बाजार में आ चुके हैं। नए मॉडल जल्द ही बाजार में आ जाएंगे। इसकी कीमत नहीं बताई गई है।

क्या है खासियत
नोकिया एक्सआर20 में दो सिम लग सकते हैं। यह एंडरायड 11 पर चलता है। इसमें तीन साल तक एंडरायड ओएस वर्जन अपग्रेड होगा और चार साल तक महीने की सिक्योरिटी अपडेट होगी। फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी है और गेरिल्ला ग्लास है। डिस्पले को आप गीले हाथों से और दस्तानों को पहनकर भी चला सकते हैं। यह दो रियर कैमरा के साथ है। मुख्य वाला 48 मेगापिक्सल का है। वैसे तो नोकिया एक्सआर20 में 128  जीबी की स्टोरोज क्षमता है लेकिन कार्ड से इसे 512 कर सकते हैं। नोकिया सी30 में 13 मेगापिक्सल कैमरा है। बैटरी क्षमता 6000 एमएएच है। वहीं नोकिया 6310 रेडियो सेटअप के साथ है। यह फोन 2जी है और बैटरी एक हफ्ते तक चल सकती है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com