सचिन ही नहीं ये भारतीय खिलाड़ी भी हैं अपनी पत्नियों से उम्र में कम

क्रिकेटर्स और उनके जीवनसाथी पर फैंस चर्चा न करें, भला ये कैसे हो सकता है। भारत में तो क्रिकेटर्स भगवान स्वरूप माने जाते हैं। हर कोई उनके जैसी जीवनशैली में जीना चाहता है। इसलिए खिलाड़ियों के बारे में सब कुछ जानने को उन्हें सोशल मीडिया पर लोग फाॅलो करते हैं। हालांकि आज हम इस स्टोरी में कुछ भारतीय खिलाड़ियों के बार मे बात करने जा रहे हैं जो उम्र में अपनी पत्नियों से छोटे हैं। इस लिस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि से 6 साल छोटे हैं। सचिन का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था। वहीं अंजलि का जन्म 1967 में हुआ था। दोनों ने 24 मई 1995 को शादी रचाई थी। बता दें कि दोनों पहली बार साल 1990 में मिले थे।

सुरेश रैना

मिस्टर आईपीएल के नाम से फेमस पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। रैना की पत्नी का नाम प्रियंका चौधरी है जो खिलाड़ी से उम्र में बड़ी हैं। मालूम हो कि प्रियंका रैना के बचपन के क्रिकेट कोच की बेटी हैं। रैना 27 नवंबर 1986 को पैदा हुए थे। वहीं प्रियंका 18 जून 1986 को पैदा हुई थीं। दोनों की उम्र में पांच माह का डिफ्रेंस है। इनकी शादी 3 अप्रैल 2015 को हुई थी।

जसप्रीत बुमराह

वहीं धुआंधार क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह भी अपनी पत्नी संजना से 2 साल 7 माह के छोटे हैं। बुमराह 6 दिसंबर 1993 को गुजरात के अहमदाबाद में जन्मे थे। बता दें कि संजना का जन्म 6 मई 1991 को पुणे में हुआ था। बता दें कि संजना गणेशन मिस इंडिया काॅन्टेस्ट की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। संजना एमटीवी के फेमस शो स्प्लिट्सविला का हिस्सा भी रह चुकी हैं। वे 2014 में इस रिएलिटी शो में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें- कोहली के अलावा सचिन व गांगुली भी रहे हैं इन बॉलीवुड हसीनाओं के चक्कर में

ये भी पढ़ें- 4 महीने से चल रही थी कोहली को कप्तानी से हटाने की तैयारी, ये है वजह

विराट कोहली

भारतीय टेस्ट क्रिकेट कप्तान विराट कोहली भी पत्नी अनुष्का शर्मा से उम्र में छोटे हैं। कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था। अनुष्का और विराट के बीच सात महीने का अंतर है। दोनों ने शादी से पहले चार सालों तक एकदूसरे को डेट किया। इनकी शादी 11 दिसंबर, 2017 को हुई थी।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com