मुंबई: मुंबई- बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में नशे से धुत एक कारोबारी ने एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद फ्लाइट अपने तय समय से आधे घंटे देर से रवाना हुई।

जानकारी के मुताबिकए 20 वर्षीय चालक दल की महिला सदस्य ने आरोप लगाया कि बेंगलुरु के व्यापारी राजू गंगप्पा ने मंगलवार यानि 16 अक्टूबर को विमान में प्रवेश करते उसके साथ छेडख़ानी की और अश्लील टिप्पणी की। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पीडि़ता ने बताया कि फ्लाइट नंबर 6ई.825 में चालक दल के सदस्य यात्रियों को रिसीव कर रहे थे।
उसी दौरान कारोबारी राजू गंगप्पा भी मुंबई से बेंगलुरु वापस जाने लिए फ्लाइट में सवार होने के लिए चढऩे लगे इसी दौरान उन्होंने मेरी साथ छेड़छाड़ की और जब मैंने इसका विरोध कियाए तो उसने मुझसे मौखिक रूप से दुव्र्यवहार किया। घटना के तुरंत बाद महिला ने पायलट और फ्लाइट सुपरिटेंडेंट को इसक घटना की जानकारी दीए जिसके बाद उसे सामान के साथ बाहर कर दिया गया।
ऑन.बोर्ड अधिकारियों ने घटना की जानकारी इंडिगो फ्लाइट.इंचार्ज को जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने सीआईएसएफ को सूचित किया। सीआईएसएफ ने गंगाप्पा को हिरासत में ले लिया गया। सीआईएसएफ के अधिकारी महिला और आरोपी को एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन ले गए जहां मंगलवार 16 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी को बुधवार को अंधेरी अदालत के सामने पेश किया गया जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में बेज दिया गया,पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features