संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में रहने वाले मजदूर की दिल्ली में बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गयी। इस हत्या का सबसे अहम पहलु यह है कि परिवार वालों को इस घटना का पता वाट्सअप पर एक वीडियो से हुआ। इससे पहले परिवार के लोग मजदूर को तलाश रहे थे।

संभल जनपद निवासी 22 वर्षीय अजब सिंह 8 माह पहले दिल्ली मजदूरी करने के लिए गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। चंद रोज पहले अजब सिंह के परिवार वालों को किसी अनजान व्यक्ति ने एक वीडियो भेजा। इस वीडियो में लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी के राज में कानून की कोई जगह नहीं है।
वीडियो को शेयर करने और प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाने की बात लिखी थी। इस वीडियो पर जब अजब सिंह के परिवार वालों ने देखा तो वह सन्न रह गये। वीडियो में अजब सिंह को चार से पांच लोग दौड़ा-दौड़ा कर सड़क पर हथियारों से हमला कर रहे थे। हमलावरों ने अजब सिंह पर तब तक वार किया, जब तक अजब सिंह की मौत नहीं हो गयी।
इस वीडियो को देखने के बाद अजब सिंह के परिवार वालों ने पुलिस से सम्पर्क किया। फिलहाल अभी तक इस बाता का पता नहीं चल सका है कि अजब सिंह की हत्या किसने, कब और कहां की थी। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features