लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई के अंसल में बीते शनिवार को दहेज की मांग और शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दुल्हा और उसके परिवार के लोग बिना दुल्हन को विदाई कराये ही भाग खड़े हुए। लड़की वालों ने मामले को सुलझाने की काफी कोशिश की पर बात नहीं बनी। इसके बाद लड़की वालों की तरफ से दुल्हे व उसके घरवालों के खिलाफ दहेज की मांग व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

इंद्रानगर लखनऊ निवासी एक युवती अपने परिवार के साथ रहती है। बताया जाता है कि युवती का विवाह हरदोई निवासी सुशील कुमार कुमार शुक्ला के बेटे अभिनव शुक्ला से तय हुआ था। बारात शुक्रवार शाम को निश्चि समय पर हरदोई से पीजीआई के अंसल के पास स्थित विस्टा रेजीडेंसी गेस्ट हाउस में पहुंची।
इसके बाद शादी की सारी रस्में बड़ी ही धूमधाम से पूरी हुई। आरोप है कि रात करीब ढाई बजे बारात में शराब के नशे में धुत अभिनव व उसके परिवालों ने कम दहेज की बात को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गयी। आरोपी है कि लड़के वालों ने लड़की पक्ष के लोगो के साथ मारपीट भी की।
अपनी तौहीन होने का आरोप लगाते हुए दूल्हा व उसके पक्ष के लोग बिना विदाई कराये ही मौके से भाग निकले। लड़की वालों ने मामले को सुलझाने की बहुत कोशिश की पर बात नहीं की। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। इस मामले मेें अभिनव शुक्ला, सुशील कुमार शुक्ला, कमल शुक्ला, गोपाल बाजपेयी पर दहेज उत्पीडऩ, मारपीट,नकद रुपये व जेवरात लेकर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features