इटावा: यूपी के इटावा जनपद की रहने वाली एक महिला चर्चा है। चर्चा का कारण है कि महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए आरोपी के गुप्तांग काट दिये। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बसरेहर इलाके के दुर्गापुर गांव में मंगलवार को रात के अंधरे में रेप के इरादे से एक शख्स घर में घुस गया और महिला को दबोच लिया। इज्जत बचाने के लिए महिला ने साहस दिखाया और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने आरोपी शख्स को खंभे से बांधकर उसका लिंग काट डाला।
इसके बाद उसने खुद ही स्थानीय पुलिस को फोनकर पूरे घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है।
देर रात साहसी महिला की ओर से आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ बसरेहर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इटावा के एसपी ने बताया है कि आरोपी महिला का दूर का भतीजा है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features