1985 में Bollywood में एक ऐसी Actress ने कदम रखा था, जो आज भी फ़िल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से लोगों के बीच में पहचान बनाए हुए है। जी हां इस Actress का नाम मंदाकिनी है।
बड़ी खबर: जानलेवा तूफान में फंसे बाहुबली, है बुरी खबर

महज 16 साल की उम्र में मंदाकिनी उस समय के सबसे बड़े डायरेक्टर की हीरोइन बन गयी थीं। मंदाकिनी का जन्म 20 जुलाई, 1969 को एंग्लो-इंडियन परिवार में मेरठ, उत्तरप्रदेश में हुआ था। उनके पिता जोसफ ब्रिटिश नागरिक थे, जबकि मां मुस्लिम थीं। उनके बचपन का नाम यास्मीन जोसेफ था। मंदाकिनी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1985 में की। उस साल उन्होंने बंगाली फ़िल्म ‘अंतारेर भालोबाशा’ से और ‘मेरा साथी’ के साथ हिंदी सिनेमा में भी कदम रख दिया था।
मंदाकिनी उस दौर की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थीं। लेकिन आज वो बिल्कुल बदल गई हैं। आपको बता दे कि उनकी खूबसूरती पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की नजर पड़ गई। दोनों के रिश्ते की अफवाह तेजी से इंडस्ट्री में फैलने लगी। 1994 में जब दोनों की एक साथ वाली तस्वीरें सामने आई तो बॉलीवुड में हलचल मच गई। उस समय दाउद की बॉलीवुड में काफी दिलचस्पी थी। सुना तो ये भी जाता है कि वो कई फ़िल्मों में पैसा भी लगाता था। ख़बरों की मानें तो 1995 में वो दाउद से अलग हो गईं। हालांकि, दाउद से जुड़ी हर बात को मंदाकिनी ने अफवाह बताया। दाउद के साथ नाम जुड़ने से मंदाकिनी के फ़िल्मी करियर पर भी असर पड़ा। कभी अंडरवर्ल्ड के इस डॉन से पूरा बॉलीवुड थर्राता था, ऐसे में कई डायरेक्टर्स मंदाकिनी के साथ काम ही नहीं करना चाहते थे। यही वजह रही कि जिस मंदाकिनी ने 1985 से 1990 तक 37 फिल्मों में काम किया, उन्हें 1991 से 1996 तक महज 2 फिल्में मिलीं। 1996 में आई ‘जोरदार’ उनके करियर की आखिरी फ़िल्म साबित हुई।
मंदाकिनी ने फ़िल्मी करियर से 1996 में संन्यास ले लिया। इसकी बड़ी वजह उन्हें फिल्में नहीं मिलना भी रही। ऐसे में उन्होंने अपना घर बसाने का फैसला किया और मशहूर डॉक्टर कग्यूर टी. रिनपोचे ठाकुर के साथ उन्होंने 1996 में ही शादी रचा ली। रिनपोचे ठाकुर मर्फी बेबी के नाम से साथ काफी फेमस हुए थे। वही मर्फी जिसका जिक्र रणवीर कपूर ने फ़िल्म ‘बर्फी’ में किया है। मंदाकिनी-रिनपोचे की बेटी राबजी इनाया ठाकुर हैं।
साल 2010 में इनकी ज़िंदगी में एक दर्दनाक हादसा तब हुआ जब इनके बेटे राबिल ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। फिलहाल, मंदाकिनी अपने पति डॉक्टर कग्यूर टी. रिनपोचे ठाकुर के साथ मुंबई में ही रहती हैं। मंदाकिनी एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं साथ ही वो दलाई लामा की फॉलोअर भी हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features