माघ माह को काफी श्रेष्ठ माना जाता है। कहा जाता है यह पूरा महीना भगवान के निकट होता है जिससे भक्तों पर कृपा बनी रहती है। माघ माह में पड़ने वाले समस्त व्रत और त्योहार का महत्व काफी बढ़ जाता है। इसी प्रकार इस माह में अब पड़ने वाली पूर्णिमा में भी काफी खास योग बन रहा है जो अच्छा होगा। इस दिन दान और स्नान का भी काफी महत्व है। आइए जानते हैं।
माता लक्ष्मी करती हैं कृपा
माघ पूर्णिमा इस बार 16 फरवरी के दिन पड़ रही है। यह बुधवार को है। पंचांग की माने तो इस बार काफी अच्छा संयोग बन रहा है जिससे यह पूर्णिमा और अच्छी फल देने वाली बन जाती है। बता रहे हैं कि आश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि की युति का संयोग बन रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनती है लेकिन उसके लिए कुछ उपाय करना बहुत आवश्यक है। इससे आर्थिक समस्या भी खत्म होती है।
क्या करने चाहिए उपाय
माघ पूर्णिमा के दिन गंगा का स्नान करना चाहिए। आप चाहें तो घर पर भी स्नान कर सकते हैं। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस दिन माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होती है। भगवान निष्णु की भी पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी को पीले और लाल रंगी की चीजें अर्पित करने से आशीष मिलता है। आप भोग में खीर चढ़ा सकते हैं। साथ ही तिल, घी, गुड़, नमक, कंबल, वस्त्र, अनाज और गाय का दान भी किया जाता है। कौड़ियों को भी हल्दी के रंग में रंगकर लाल कपड़े में बांधे और तिजोरी में रखें। चंद्रमा को खीर अर्पित करने से ग्रह में भी दृढ़ता आीत है। तुलसी के नीचे भी घी का दीपक जलाना चाहिए।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features