Oppo F9 Pro लॉन्च इवेंट शुरू, पढ़ें Live अपडेट्स

Oppo F9 Pro लॉन्च इवेंट शुरू, पढ़ें Live अपडेट्स

Oppo F9 Pro को आज भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को पिछले सप्ताह वियतनाम में लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस के पिछले बॉडी में पैटर्न ग्लास ग्रेडिएंट फिनिश के साथ दिया गया है। इस स्मार्टफोन को थोड़ी देर में लॉन्च किया जाएगा। Oppo F9 Pro लॉन्च इवेंट शुरू, पढ़ें Live अपडेट्स

1:10 PM- Oppo F9 Pro को आजकल के यूथ के हिसाब से ग्रेडिएंड कलर ऑप्शन उतारा गया है। फोन में वॉटरड्रॉप तकनीक वाली स्क्रीन दी गई है। फोन में 6.3 इंच का बेजललेस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का असपेक्ट रेशियो 19.5:9 पिक्सल दिया गया है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 फीसद है।

1:00 PM- Oppo F9 Pro में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑप्टिमाइज्ड बैटरी मैनेजमेंट फीचर्स दिया गया है। गेमिंग से लेकर फोन कॉल्स और अन्य ऐप्स के इस्तेमाल में फोन की बैटरी को जल्दी डिस्चार्ज होने से बचाता है।

12:55 PM- Oppo F9 Pro में इस सीरीज के पिछले स्मार्टफोन्स के मुकाबले कैमरे को उम्दा बनाया गया है। इसके साथ ही अलग तरह का नॉच फीचर दिया गया है।

12:50 PM- Oppo F9 Pro में VOOC चार्जर दिया गया है। यह दुनिया का पहला लो वोल्टेज चार्जिंग तकनीक है। इस चार्जर की मदद से आप 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फास्ट चार्जिंग तकनीक से आपके स्मार्टफोन को 5 मिनट में 11 फीसद तक चार्ज कर सकता है। इस फोन को आप केवल 30 मिनट में 50 फीसद तक चार्ज कर सकते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com