Overthinking से बढ़ सकता है कई बीमार‍ियों का खतरा

मेंटल हेल्‍थ पर कैसे पड़ता है असर?
अगर आप लगातार कुछ न कुछ सोचा करते हैं तो हम आपको बता दें क‍ि इससे आपको क‍िसी भी काम पर फोकस करने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप बातों को भी भूल सकते हैं। इसके अलावा आपमें Self Confidence की कमी हो सकती है। Overthinking करने की आदत आपके नींद को भी प्रभाव‍ित कर सकती है। इससे Insomnia का खतरा बढ़ सकता है। आपको मेंटल हेल्‍थ से जुड़ी कई समस्‍याएं हो सकती हैं। लगातार साेचने से ड‍िप्रेशन, एंग्‍जायटी बढ़ सकती है। साथ ही बीपी भी हाई हाे सकती है।

Overthinking के लक्षण
फैसला लेने में कठिनाई होना

इमोशनली कमजोर होना

बात-बात पर गुस्‍सा आना

अकेलापन महसूस होना

छोटी-छोटी बात पर तनाव लेना

फोकस करने में द‍िक्‍कत होना

कैसे पाएं Overthinking से न‍िजात?
मेड‍िटेशन करें
Overthinking से न‍िजात पाने का सबसे आसान और असरदार तरीका मेड‍िटेशन ही है। रोजाना आपको कम से कम 15 से 20 म‍िनट मेड‍िटेशन करने की आदत डाल लेनी चाह‍िए। इससे आपके Nerves शांत होंगे। साथ ही द‍िमाग में मची तबाही भी कम होगी।

दोस्‍तों से करें बात
अगर आपको कोई बात अंदर ही अंदर खाए जा रही है ताे भरोसेमंद लोगों से बातें करें। ऐसे समय में एक दोस्‍त ही हैं ज‍िनपर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। आप अपने दाेस्‍तों से अपनी चि‍ंता को शेयर करें। इससे आपको थोड़ी राहत जरूर म‍िलेगी।

खुद को ब‍िजी रखें
लगातार सोचते रहने की आदत से न‍िजात पाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको खुद को ब‍िजी रखना होगा। दरअसल, जब हम खाली रहते हैं तो द‍िमाग में उथल पुथल मचने लगता है। इससे बचने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है क‍ि आप खुद को ब‍िजी रखें।

बातों को ल‍िखें
अगर आपको ल‍िखना पसंद है तो जो बातें आपको परेशान कर रहीं हैं, उन्‍हें ल‍िखना शुरू कर दें। बातों को ल‍िखने से मन हल्‍का होता है। सोचने की आदत भी कम होती है।

नेचर के साथ समय ब‍िताएं
सुबह-शाम पार्क में जाकर वॉक करें। पेड़ पौधों काे देखें। इससे आपको मानस‍िक शांति म‍िलेगी। आप अपने घर में भी गार्डन‍िंग कर सकते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com