इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने घर में टांगी धोनी की फोटो, जानें वजह

अकसर भारतपाकिस्तान को लेकर जंग छिड़ी रहती है फिर चाहे सरहद हो या खेलों की बात करें। हर जगह जब भी कोई पाकिस्तानी किसी भारतीय के आमनेसामने होता है तो ऐसा लगता है कि युद्ध का माहौल बन गया है। जब भी विश्वकप में भारतपाकिस्तान आमनेसामने होते हैं तबतब गली मोहल्लों में कुछ ऐसा ही सीन देखने मिलता है। खास बात ये है कि ऐसे में पाकिस्तान से खबर आ रही है कि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की तस्वीर अपने घर में लगाई। ये बात काफी अटपटी है, हालांकि उस खिलाड़ी ने धोनी की तस्वीर अपने घर में आखिर क्यों टांगी चलिए जानते हैं और जानते हैं कि उस खिलाड़ी का क्या नाम है।

इस पाकिस्तान खिलाड़ी ने टांगी धोनी की तस्वीर

पाकिस्तानी क्रिकेटर फहीम अशरफ ने अपने घर में एमएस धोनी की तस्वीर एक दीवार पर टांग रखी है। उनके घर की दीवार की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर छा गई है। दरअसल फहीम धोनी के और उनके खेल के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने धोनी के साथ में कभी सेल्फी ली होगी और वो तस्वीर फ्रेम करा कर अपने घर में लगा ली है। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने नजदीकी कुछ लोगों के साथ में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में लोगों के पीछे की दीवार पर धोनी की तस्वीर टंगी दिख रही है। फहीम की ये फोटो उनकी वजह से तो नहीं पर दीवार पर टंगी धोनी की तस्वीर की वजह से वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें- 3 मिनट की देरी खिलाड़ी को पड़ गई महंगी, छीन लिया गया गोल्ड मेडल

ये भी पढ़ें- धोनी ने अचानक क्यों लिया था टेस्ट से संन्यास, अब हुआ खुलासा

धोनी रांची से मुंबई में हो रहे हैं शिफ्ट

धोनी इस वक्त अपने फार्म हाउस में परिवार के साथ रह रहे हैं। मालूम हो कि उनके नए घर का नाम कैलाशपति है। उनका रांची में जो फार्म हाउस है वो सात एकड़ में फैला हुआ बताया जाता है। हालांकि इस वक्त धोनी के मुंबई वाले घर का कंस्ट्रक्शन वर्क तेजी पर है। इस बात से साफ है कि वे जल्द ही रांची से मुंबई में शिफ्ट होने वाले हैं। फिलहाल वे अपने रांची के फार्म हाउस में ही परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com