प्लान कर लें अपनी ट्रिप, क्योंकि साल में इतनी मिलेंगी छुट्टियां

नए साल में लोग कैलेंडर लेकर आते हैं तो सबसे पहले छुट्टियों का हिसाब किताब देखते हैं। कितनी छुट्टियां मिल रही हैं और कितनी कट रही हैं इसको लोग सबसे ज्यादा देखते हैं। भारत में हर माह कोई न कोई त्योहार पड़ता है। ऐसे में लोगों की छुट्टियां भी ज्यादा हो जाती हैं। इसके अलावा रविवार और शनिवार का अवकाश मिलाकर छुट्टियां और बढ़ जाती हैं। इस बार भी कैलेंडर काफी दिनों पहले आ गया था। ऐसे में लोगों ने अपनी छुट्टियां देखकर उसमें अपनी ट्रिप प्लान करना शुरू कर दिया। दो दिन के साप्ताहंत में अगर आगे पीछे कोई छुट्टी पड़ जाए तो लोगों की चांदी हो जाती है। आइए देखते हैं कैलेंडर।

कुल 14 जरूरी अवकाश मिलेंगे
छुट्टियों को देखकर अगर अपनी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि इस बार जरूरी छुट्टियां 14 मिलेंगी। यह 14 छट्टी सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में होती हैं। इन्हें राजपत्रित अवकाश के नाम से भी जानते हैं और सरकारी छुट्टियों की सूची में यही नाम लिखा होता है। इसके अलावा कुछ अन्य वैकल्पिक छुट्टियां भी होती हैं जो दूसरे धर्मों के त्योहार पर होती हैं लेकिन इन्हें आप ले सकते हैं। दिल्ली में 14 छुट्टी हैं। इसके अलावा राज्यों की अपनी भी अलग-अलग छुट्टियां होती हैं।

ये पड़ रही हैं इस बार छुट्टियां
जनवरी में एक छुट्टी 26 जनवरी को पड़ रही हैं। इससे पहले 14 जनवरी को लोहड़ी और मकर संक्रांति है। जो उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ ही पंजाब, दिल्ली, पूर्वोत्तर के राज्यों में काफी धूमधाम से मनाते हैं। अन्य राज्यों में भी संक्रांति का पर्व ्अलग-अलग नामों से होता है। फिर फरवरी में बसंत पंचमी की छुट्टी मिलती है। इसके बाद होली भी मार्च में 18 तारीख को है।  महावीर जयंती 14 अप्रैल और गुड फ्राइडे 15 अप्रैल को है। ईद उल फितर 3 मई को और बुद्ध पूर्णिमा 16 मई को है। बकरीद की छुट्टी 10 जुलाई को है। मुर्हरम 9 अगस्त और 15 अगस्त के अलावा 2 अक्तूबर को गांधी जयंती है। दशहरा 5 अक्तूबर, पैगंबर मोहम्मद जन्मदिन 7, दिवाली 24 अक्तूबर, गुरुनानक जयंती 8 नवंबर को है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com