तुलसी का पौधा : तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में खास महत्व है। आयुर्वेद में यह कई बीमारियों की दवा बताई गई है। इस लिहाज से तुलसी लगाना न केवल घर के लिए अच्छा है बल्कि सेहत की दृष्टि से भी सही है। इसको लगाने से भगवान की कृपा बनी रहती है और संकट कम होते हैं। तुलसी पर रविवार और एकादशी को जल न चढ़ाएं और दीपक जरूर जलाएं।
केला : केले के पौधे की भी बहुत मान्यता है। हाला्कि इसे घर में न लगाकर थोड़ा बाहर के हिस्से में लगाना ज्यादा अच्छा माना जाता है। केला आप कटवा नहीं सकते हैं। केले के पौधे में गुरुवार को जल चढ़ाएं और पूजा करें। दक्षिण भारत में आपको घरों में केले का पौधा जरूर मिलेगा।
शंखपुष्पी का पौधा : यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें तमाम ऐसी खूबियां हैं जो देवप्रिय और सेहत के लिए अच्छी है। इसके जड़ और पत्तों का उपयोग दवाओं के लिए होता है। घर में इसको लगाने से काफी शुभ होता है। शंखपुष्पी के पौधे की जड़ को चांदी के बक्से में रखना चाहिए जिससे पैसे की परेशानी दूर होगी।
हरसिंगार : यह पौधे के फूल इसी मौसम में खिलते हैं और काफी आनंदित करते हैं। इसे लगाना काफी अच्छा माना जाता है। इसे बंगाली में शिउली कहते हैं। नारंगी और सफेद फूल भीनी खुशबू रात में छोड़ते हैं और सुबह आंगन में बिछे मिलते हैं। कहते हैं कि नहाने के बाद साफ कपड़े पहनकर इस पौधे को लगाना चाहिए।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features