बहन को रक्षाबंधन पर गिफ्ट करें कुछ बेहतरीन गैजेट्स, जानिए

रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को उपहार देने के लिए भाई योजना बना रहे हैं। रक्षाबंधन का त्योहार बस कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में उनके लिए यह सोच पाना कि उपहार में क्या दें यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके लिए हम आपकी मदद कर सकते हैं। आप अपनी बहनों को कुछ गैजेट्स उपहार में दे सकते हैं जो उनको काम भी आ सकता है। यह पोर्टेबल गैजेट्स कैसे हैं। आइए जानते हैं।

इन गैजेट्स की धूम
सबसे पहले तो अपनी बहनों को आप पावर बैंक दे सकते हैं। यह 699 रुपए की कीमत मिल सकते हैं। इनकी क्षमता 10000एमएएच हो सकती है। यह स्मार्टफोन को चार्ज करने में बेहद सहायक होते हैं, इससे फोन कभी डिस्चार्ज नहीं होता है। यह गिफ्ट के लिए अच्छा है। इसे लेकर आप कहीं भी जा सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो आप पोर्टेबल स्पीकर भी देसकते हैं। यह लाउड संगीत सुनने वालों के लिए अच्छा है। यह भी 799 रुपए तक में मिल जाएंगे। इसका साउंड काफी जबरदस्त है।

ये आएगा पसंद
आप चाहें तो अपनी बहन के लिए पाकेट साइज हैंड फैन ले सकते हैं। यह अच्छा विकल्प होगा, क्योंकि यह पोर्टेबल फैन आपकी समस्या को कम कर सकते हैं। बैटरी वाले ये पंखे आपकी काफी मदद कर सकते हैं। इनको आप पर्स में भी रख सकते हैं। यह 347 रुपए तक में मिल जाएगा। इसके अलावा क्रोगी स्मार्ट की फाइंडर भी अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इसकी सहायता से चाभियों को आसानी से ढूंढा जा सकता है। यह जीपीएस से जुड़ा होता है। 848 रुपए है कीमत इसकी। एलईडी रिंग लाइट भी आप उपहार में दे सकते हैं। इसकी कीमत 269 रुपए है। यह अच्छे वीडियो बनाने में सहायक है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com