
इन चीजों को देने से बचें
रक्षाबंधन रविवार को 22 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। बाजारों में काफी भीड़ है। बहनें जहां अपने भाईयों के लिए राखी खरीद रही हैं और भाई लोग उपहार खरीदने में व्यस्त हैं। शास्त्रों में यह कहा गया है कि कुछ ऐसे उपहार नहीं देना चाहिए जिससे घर में परेशानी आए। रक्षाबंधन पर शीशे से बना कोई भी उपहार बहनों को नहीं देना चाहिए। फोटो फ्रेम भी नहीं देना चाहिए। यह काफी अशुभ माना जाता है। ऐसे में जीवन में नकारात्मकता आती है। नाइफ सेट भी नहीं देना चाहिए।
बहनों को उपहार में ये न दें
रक्षाबंधन में बहनों को कोई भी भाई ऐसा उपहार न दें। बल्कि सामान्य दिनों में भी ऐसा उपहार देना वर्जित माना गया है। बताया जाता है कि बहनों को उपहार में रुमाल नहीं देना चाहिए। यह विदाई का प्रतीक माना गया है। इसलिए इसे बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए। बताते हैं कि इससे जीवन में कष्ट आता है। इंसान को हमेशा अपना रूमाल ही खरीदकर उपयोग करना चाहिए। दूसरों का दिया हुआ नहीं।
जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन पर बहनों को बिल्कुल भी कपड़े भेंट करें तो काले रंग के कपड़े न दें। इस रंग के कपड़े जीवन में दुख और तकलीफ भी लाते हैं। ऐसे में काला कपड़ा शुभ नहीं माना चाता है। इसके अलावा बहनों को भी भाई लोग गिफ्ट में घड़ी न दें। बताते हैं कि जीवन में घड़ी प्रगति को रोक सकती है। क्योंकि घड़ी बार रुक जाती है और खराब हो जाती है। बहनों को भाई लोग सैंडल या जूते भी नहीं देना चाहिए। काफी भाई बहनों को यह गिफ्ट देते हैं। लेकिन कहते हैं कि यह उपहार भी काफी खराब माना जाता है। इसे नहीं देना चाहिए। इससे रिश्ते में दूरियां आती हैं और खटास बढ़ती है।
GB Singh