#PriyankaEntersPolitics: प्रियंका वाड्रा के राजनीति में आने पर जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा!

मुंबई:  #PriyankaEntersPoliticsदेश की राजनीति गांधी परिवार की सदस्य Priyanka Gandhi वाड्रा के औपचारिक रूप से उतरने के कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है जबकि अन्य के मामलों में परिवार से ही पार्टी बनती है।


महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोदी ने कहा कि अन्य के मामलों में परिवार ही पार्टी है उसके विपरीत भाजपा में पार्टी ही परिवार है। कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गईं और पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी बनाई गईं प्रियंका गांधी वाड्रा का परोक्ष जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा में फैसले इस आधार पर नहीं किये जाते हैं कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या सोचता है।

उन्होंने कहा हमारी पार्टी में फैसले इस आधार पर किये जाते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता क्या चाहते हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्कृति और मूल्य से चलती है। उन्होंने कहा ष्लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है। यही वजह है कि देश के लोग अपने को इस पार्टी के करीब महसूस करते हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस में पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाये जाने को लेकर पर चुटकी लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि उनका प्रियंका व्यक्तित्व संगठन में और बड़ी भूमिका का हकदार था।

प्रसाद ने कहा प्रियंका जी महासचिव बनी हैं मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं। चूंकि यह परिवार का मसला है तो इस तरह के पद अस्वाभाविक नहीं हैं। मैं केवल यह कहना चाहता हूं कि उन्हें केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश में सीमित भूमिका क्यों दी गई। वास्तव में उनका व्यक्तित्व बड़ी भूमिका का हकदार था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से नियुक्तियों से पार्टी का दृष्टकिोण स्पष्ट होता है। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में प्रसाद ने कहा कि यह मामला एक भाई राहुल गांधी द्वारा अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्राको पार्टी पद पर नियुक्त करने से संबंधित है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com