संयुक्त किसान मोर्चा ने किया भारत बंद, राहुल गांधी उतरे सपोर्ट में

नई दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के भारत बंद के दौरान, कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने आज केंद्र के 3 नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को समर्थन दिया और नरेंद्र मोदी सरकार को ‘शोषक’ बताया। कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट में कहा, “किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी बरकरार है, लेकिन इस शोषक सरकार को यह पसंद नहीं है। इसलिए आज ‘भारत बंद’ है।”

कांग्रेस ने शांतिपूर्ण ‘भारत बंद’ को अपना पूरा समर्थन दिया है और अपने कार्यकर्ताओं से आंदोलनकारी किसानों को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में देश भर में हड़ताल में शामिल होने के लिए कहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के आज भारत बंद के आह्वान को सभी का समर्थन मिला है।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जहां बंद का समर्थन किया है, वहीं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि वह देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने भी देशव्यापी हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com