बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल आलिया मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। जी दरअसल आलिया और रणबीर के पेरेंट्स बनने के बारे में जानने के बाद दोनों के फैंस चौंक गए हैं। इस समय आलिया के प्रेग्नेंट होने की खबर जानकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं और सभी जश्न मना रहे हैं। अब कपूर खानदान में एक नन्हा सदस्य आने वाला है।

आप देख सकते हैं आलिया ने हॉस्पिटल से अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर की है और अल्ट्रासाउंड की स्क्रीन पर उन्होंने एक हार्ट इमोजी पोस्ट कर दी है। आप देख सकते हैं आलिया ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है।’ इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट की। अब इस समय आलिया का ये पोस्ट वायरल हो गया है और इस कपल के फैंस कमेंट करके आलिया और रणबीर को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं आलिया के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। जी हाँ और रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी ने ढेर सारी हार्ट और किस वाली इमोजी पोस्ट की।
वहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लिखा- ऊ नम: शिवाय। बहुत खुश हूं। इसके अलावा आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया- मुबारक हो मम्मी और पापा लॉइन। आप सभी को बता दें कि आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर शादी के 2।5 महीने बाद आई है। जी हाँ और आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे और ये शादी रणबीर के घर पर हुई थीं। अब शादी के बाद दोनों ने अपने परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features