मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। यहां के जानी के एक गांव में रविवार रात 25 वर्षीय युवक ने सौ साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म किया। बीमार महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

आरोपी को लोगों ने पिटाई करने के बाद जानी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई।
जानी थाना क्षेत्र के गांव में सौ साल की वृद्धा भाई के साथ रहती थीं और अधिकतर उनका स्वास्थ्य खराब रहता था। पुलिस के मुताबिक गांव का अंकित पूनिया नाम का युवक रात करीब 11 बजे वृद्धा के घर पहुंच गया।
वो शराब के नशे में धुत था। आरोपी ने बीमार महिला को अपनी हवस को शिकार बना डाला। इस उम्र में महिला के साथ हुई हैवानियत से उसकी तबियत बिगड़ गयी। किसी तरह उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।
गांव में घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने आरोपी को दबोचकर जानी पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष जानी आधी रात को गांव पहुंचे तो लोगों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
इस घटना से गांव का हर शख्स सकते में है। गांव में लोग बस यही कह रहे थे कि ऐसे दरिंदे को फांसी पर लटका देना चाहिए। पूरे मामले की जानकारी रात में आला अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं सीओ सरधना ने कहा पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features