बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में चाचा के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आयी है। यहा पर नशे में धूम एक चाचा ने डेढ़ साल की मासूम भतीजी के साथ दुराचार किया। इस घटना में मासूम बुरी तरह घायल हो गयी और उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद भाग रहे आरोपी चाचा को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बदायूं के बिनावर कस्बे एक डेढ़ साल की बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। बताया जाता है कि रविवार की शाम वहमें घर के बाहर खेल रही थी।
इसी बीच बच्ची को रिश्ते का चाचा विवेक कुमार कुछ खिलाने के बहाने उठा ले गया। नशे में धुत चाचा ने हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार के लोग जब बच्ची को तलाशते हुए आरोपी के घर पहुंचे तो मंजर देख सन्न रहे गये। बच्ची खून से लथपथ चारपाई पर बेहोश पड़ी थी।
उनको देख आरोपी ने भागने की कोशिश कीए लेकिन परिवार वालों ने दरवाजा बंद कर दिया और फिर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में मौजूद महिला डाक्टर अपनी ड्यूटी से गायब मिली। इसके बाद बच्ची को फौरन ही बरेली रिफर कर दिया गया।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					