इलेक्ट्रानिक गैजेट बनाने वाली चीनी कंपनी रेडमी ने अपने मोबाइल लोगों को काफी दीवाना बनाया है। लोग आज भी रेडमी के स्मार्टफोन को खरीद रहे हैं। वैसे तो इस कंपनी ने कई गैजेट बाजार में लांच किए हैं लेकिन कुछ गैजेट में रेडमी की खासियत पता चलती है। ऐसे ही एक प्रोडक्ट को कंपनी बाजार में उतारने जा रही है। यह रेडमी का लैपटॉप है। कंपनी ने इसकी खासियत के बारे में भी जानकारी दी है। आइए जानते हैं।

कितना अलग है यह लैपटॉप
कंपनी की ओर से पहले भी कई तरह के लैपटॉप बाजार में उतारे गए हैं। लेकिन अब जो नया लैपटॉप बाजार में आने जा रहा है वह काफी अलग बताया जा रहा है। इसमें कई ऐसे फीचर हैं जो लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। कंपनी की ओर से ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बाजार में लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। यह रेडमीबुक प्रो 2022 है जो काफी हल्का और पतला है।
क्या है खासियत और दाम
अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, रेडमी का यह लैपटॉप पहले के मुकाबले काफी अच्छा होगा। यह 12वीं जेनरेशन कोर आई सेवन 12650 एच प्रोसेसर के साथ आएगा। यह सिंगर कोर और मल्टी कोर टेस्ट में भी आगे आया है। इसमें बिजली की खपत भी कम है और इसमें कोर भी छह बड़े और चार छोटे हैं। यह अपडेट तकनीक का उपयोग करेगा। बताया जा रहा है कि यह 17 मार्च को लांचिंग के समय ही इसके बारे में कई बातें पता चलेंगी। कंपनी ने अभी इसकी कीमत के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन रेडमी की टीवी और राउटर की लांचिंग 17 मार्च को होने के साथ ही इसकी जानकारी भी सामने आने की संभावना है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features