Redmi Note 13 Pro 5G आज नए कलर में होगा रिवील

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi 23 जून यानी आज भारत में Redmi Note 13 Pro 5G को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। आधिकारिक Xiaomi वेबसाइट के अलावा, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Amazon पर भी इसके उपलब्ध होने की जानकारी मिल गई है।

यह अपडेट Redmi द्वारा चुनिंदा वैश्विक बाजारों में स्मार्टफोन के ऑलिव ग्रीन रंग की घोषणा के बाद आया है। पहले यह फोन भारत में नहीं था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि यहां भी इसकी एंट्री होने वाली है।

फ्लिपकार्ट पर सामने आई डिटेल

फ्लिपकार्ट पर सामने आई एक पिक्चर में हैंडसेट लाल रंग में दिखाई दे रहा है। यह चीनी बाजारों में उपलब्ध न्यू ईयर एडिशन के समान हो सकता है। संकेतों के आधार पर Redmi Note 13 Pro “गुड लक रेड” भारत आ सकता है। यह शेड भारत में आर्कटिक व्हाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक रंगों में शामिल हो सकता है।

Redmi Note 13 Pro स्पेसिफिकेशन

  • Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67-इंच 1.5K AMOLED 120Hz स्क्रीन है जिसमें 1,800nits पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है।
  • परफॉरमेंस के लिए डिवाइस में Adreno A710 GPU के साथ Snapdragon 7s Gen 2 CPU दिया गया है और यह Android 13 पर आधारित MIUI 14 पर चलता है।
  • यह Xiaomi HyperOS अपडेट प्राप्त करने के लिए योग्य है। IP54-रेटेड Note 13 Pro में 67W चार्जिंग के साथ 5,100mAh की बैटरी है।
  • ऑप्टिक्स की बात करें तो, फोन में 200MP OIS मेन + 8MP अल्ट्रावाइड + 2MP मैक्रो रियर सेंसर और 16MP का फ्रंट कैमरा है।
  • कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2, 3.5mm जैक और USB टाइप-C पोर्ट मिलता है। एक्स्ट्रा फीचर की बात करें तो इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर मिलता है।

कीमत और स्टोरेज ऑप्शन

यह तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। जिसमें 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट शामिल हैं। जिनकी कीमत क्रमशः 24,999 रुपये, 26,999 रुपये और 28,999 रुपये है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com