5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में इस कंपनी का पलड़ा भारी, जानिए फायदा

5जी स्पेक्ट्रम की बोली हो चुकी है और सबसे बड़ी कंपनी भी सामने आ गई है। कुछ महीनों में देश में 5जी कॉल की सेवा भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। जिस कंपनी ने बोली में सबसे ज्यादा ताकत दिखाई है वह रिलायंस जिओ है। रिलायंस जिओ देश की बड़ी टेलीकाम कंपनी में शामिल हो चुकी है। आइए जानते हैं इस 5जी स्पेक्ट्रम से जुड़ी खास बातें।

जिओ ने कितनी लगाई बोली
मौजूदा समय में रिलायंस जिओ के पास सबसे ज्यादा टेलीकाम ग्राहक हैं। इसने 5जी स्पेक्ट्रम की बोली में सभी कंपनियों को पछाड़ते हुए अपना जलवा कायम किया। यह सबसे बड़ी बोलीदाता बनी। कंपनी ने 20 ाालों के लिए 88 हजार 078 करोड़ रुपए की बोली लगाई और कुल स्पेक्ट्रम में से आधे पर अपना अधिकार जमा लिया है। 5जी स्पेक्ट्रम में जिओ 700 मेगाहार्टज बैंड के साथ 800एमएचजेड, 1800एमएचजेड, 3300एमएचजेड और 26 जीएचजेड में स्पेक्ट्रम खरीदा है। यह काफी क्षेत्र को कवर करेगा।

अन्य कंपनियों का क्या रहा हाल
बताया जा रहा है कि अक्तूबर में 5जी सेवाएं शुरू हो सकती हैं. सरकार को नीलामी से 1.09 लाख करोड़ रुपए का राजस्व मिला था। लेकिन इस बार यह ज्यादा है। अभी नीलामी संपन्न न होने से यह पता नहीं चल सका है कि किस कंपनी को कितना राजस्व मिला। जिओ के अलावा अडानी ग्रुप की ओर से 26 मेगाहटर्ज बैंड में स्पेक्ट्रम को खरीदा गया है। वहीं, भारती एयरटेल के मालिक सुनील मित्तल ने 43 हजार 084 करोड़ रुपए में 19 हजार 867 मेगाहटर्ज स्पेक्ट्रम को खरीदा है। वोडाफोन आइडिया कंपनी ने 18 हजार 784 करोड़ रुपए में स्पेक्ट्रम खरीदा।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com