दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में डॉक्टरों के लिए बने रेस्ट रूम में आज सुबह उस वक्त कोहराम मच गया जब एक युवा डॉक्टर की खून से लथपथ लाश वहां पड़ी मिली। 
आखिर क्यों? ब्यूरोक्रेसी को पुख्ता करने में जुटे हैं PM मोदी…
बता दें कि 26 वर्षीय डॉक्टर शाश्वत पांडेय बृहस्पतिवार को रात की ड्यूटी पर थे। आज सुबह जब सुबह की शिफ्ट के लोग अस्पताल के रेस्ट रूम में पहुंचे तो डॉक्टर शाश्वत की खून से लथपथ वहां पड़ी थी। इसकी सूचना फैलते ही पूरा अस्पताल में सनसनी मच गई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने तुरंत 100 नंबर पर पीसीआर कॉल की।
अस्पताल से सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। बता दें कि डॉक्टर शाश्वत पांडे इलाहाबाद के रहने वाले थे और एक इंटर्न डॉक्टर के रूप में अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे थे।
डॉक्टर शाश्वत के गले को सर्जिकल ब्लेड से इतनी बुरी तरह से रेता गया था कि पूरे कमरे में खून ही खून था। पुलिस को मौका-ए-वारदात से कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं।
इस कत्ल के पीछे एक साथी डॉक्टर का हाथ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस कुछ डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ में जुटी है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					