झारखण्ड: झारखंड के गुमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टककर मार दी है। जिससे 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कम से कम 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा नेशनल हाईवे-43 के पलमाडीपा के पास हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार सभी लोग मेला देखकर वापस घर लौट रहे थे तभी उनके ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों और मृतकों की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features