साक्षी ने बेटी जीवा संग शेयर की क्यूट तस्वीर, इन सेलेब्स ने किया कमेंट

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उनकी पत्नी साक्षी धोनी व उनकी बेटी जीवा अकसर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बता दें कि साक्षी धोनी और जीवा की हाल ही में कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को साक्षी ने खुद अपने अकाउंट से शेयर किया है। ये तस्वीरें धोनी परिवार के वेकेशन की हैं। साक्षी ने बेटी जीवा संग ढेरों क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन पर एमएस धोनी के कई सेलेब्स फ्रेंड ने भी कमेंट किया है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने पोस्ट पर क्या कमेंट किया है।
हिमाचल की वादियों में मजे कर रहा धोनी परिवार
साक्षी धोनी पति महेंद्र सिंह धोनी व बेटी जीवा संग वेकेशन ट्रिप पर हैं। धोनी परिवार इन दिनों हिमाचल प्रदेश में फैमिली क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। हिमाचल की वादियोंं से साक्षी व बेटी जीवा की काफी सारी क्यूट बाॅडिंग वाली तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें न सिर्फ धोनी के फैंस को बल्कि उनके दोस्तों को भी काफी पसंद आ रही हैं। तस्वीरों में जीवा और माॅम साक्षी ने सेम कलर के कपड़े पहने हुए हैं। दोनों ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हैं। जीवा ने व्हाइट फ्रांक तो साक्षी ने व्हाइट गाउन पहना हुआ है।
इन सेलेब्स ने किया साक्षी की तस्वीर पर कमेंट
साक्षी और बेटी जीवा की हिमाचल से आई तस्वीरें देखते ही बन रही हैं। इन्हें न सिर्फ फैंस ने बल्कि कई सेलेब्स ने भी पसंद किया है। इन तस्वीरों पर कमेंट्स व रिएक्ट करने वालों में सोफी चौधरी, नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स और महेंद्र सिंह धोनी के मुंह बोले भाई हितेश सांघवी शामिल हैं। सोफी चौधरी ने साक्षी की तस्वीर पर लाल रंग का दिल कमेंट किया है। वहीं मसाबा गुप्ता ने भी रेड हार्ट कमेंट किया है। हितेश सांघवी ने कमेंट कर लिखा है, ‘तस्वीर बहुत ही सुंदर है।’ इस कमेंट के साथ ही सांघवी ने आंखो से लाल दिल निकलने वाला इमोजी कमेंट किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्माइली फेस भी कमेंट किया है।
साक्षी ने बताया पहाड़ों के लिए अपना प्यार
साक्षी की कई सारी तस्वीरों में से एक में वे काॅटेज के अंदर से खिड़की के शीशे के उस पार की खूबसूरती निहारती दिख रही हैं। उस दौरान उनकी बेटी जीवा भी उनके साथ में है। साक्षी ने इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा, ‘पहाड़ों के लिए हमेशा वाला वही प्यार।’ बता दें इस वक्त टीम इंडिया इंग्लैंड में हैं और वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब न्यूजीलैंड से हार चुकी है। वहीं धोनी हिमाचल की वादियों में रिटायरमेंट के मजे उठा रहे हैं।
ऋषभ वर्मा
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com