चाइना: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी जियोनी नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। कंपनी 26 नवंबर को एक साथ 8 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। सभी फोन की लॉन्चिंग चीन के शेनझेन में होगी।

इसके लिए कंपनी ने इनविटेशन भेज दिया हैए हालांकि इनविटेशन में ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन 8 फोन के लॉन्चिंग की बात जरूर कही गई है। आनलाइन मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक कम्पनी जियोनी M6, जियोनी M2018, जियोनी S11, S11 प्लस और जियोनी M7 प्लस सहित 8 स्मार्टफोन पेश करेगी।
इनमें से Gionee M7 Plus और M2018 हाई एंड डिवाइस होंगे। इसके अलावा इनमें से कई स्मार्टफोन बिना बेजल डिस्प्ले वाले होंगे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक M7 Plus में लेदर लुक के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी।
इसके अलावा इस फोन में 6.43 इंच की फुल.स्क्रीन होगी। वहीं कुछ दिन पहले M2017 की कीमत का पता लगा था। इस फोन कीमत CNY 6,999 यानी करीब 68,000 रुपये हो सकती है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features