क्रिकेटर्स अकसर किसी न किसी बात की वजह से चर्चा में रहते ही हैं। श्रीलंका के एक खिलाड़ी ने ऐसी ही दिल छू लेने वाली बात कह डाली है। बता दें कि श्रीलंकाई क्रिकेट प्लेयर जयसूर्या ने भारत और पीएम मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। श्रीलंका इन दिनों इकोनाॅमिक क्राइसिस से जूझ रहा है और ऐसे में उन्होंने मोदी जी को अपने देश की मदद करने के लिए गुहार लगाई है। बता दें कि जयसूर्या महान खिलाड़ियों में से एक हैं। तो चलिए जानते हैं जयसूर्या ने आगे क्या कहा।

पड़ोसी देश भारत से लगाई मदद की गुहार
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इन दिनों श्रीलंका पूरी तरह से दिवालिया हो चुका है। ऐसे में उन्होंने पड़ोसी देश भारत और पीएम मोदी से मदद करने के लिए शिफारिस की है। अब जयसूर्या की इस हरकत के लिए भारतवासी उनकी जम कर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया की हमारे लिए श्रीलंका में रहना मुश्किल होता जा रहा है। मुझे फिर भी आशा ही कि देश में सब कुछ जल्द ठीक होगा। भारत व अ अन्य देशों की मदद हमें इस स्थिति से बाहर निकाल सकती है।
ये भी पढ़ें-दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, एक बड़ी परेशानी हुई दूर
ये भी पढ़ें-IPL : CSK के खराब प्रदर्शन के बाद इस स्टार खिलाड़ी की होगी वापसी
इस इकोनाॅमिक क्राइसिस से जूझ रहा श्रीलंका
पूर्व खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने इस क्राइसिस को श्रीलंका का दुर्भाग्य बताया। उनके मुताबिक श्रीलंका में जनजीवन कठिन होता जा रहा है। लोग जीने के लिए न जाने क्या-क्या कर रहे हैं। गैस, ईंधन जैसे जरुरी चीजों की कमी की वजह से वहां पर लोग खाने तक के लिए मोहताज हैं। कई बार लोगों के घरों में 10-12 घंटों तक बिजली नहीं भेजी जा रही। श्रीलंका इस वक्त वाकई कठिन समय से गुजर रहा है। जयसूर्या ने अपने देश के लोगों से भी अपील की है कि ऐसे में वे सरकार का विरोध शांतिपूर्ण तरीके से करें। लोग किसी भी तरह की कोई हिंसा इस्तेमाल न करें। बता दें कि जयसूर्या का ये बयान एएनआई ने अपने आफीशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है वो भी उनकी एक तस्वीर के साथ।
ऋषभ वर्मा
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					 
						
					