शनि ग्रह की चाल में आने वाले महीने में परिवर्तन होने वाला है। इससे कुछ राशियों को खासा लाभ होगा। यह चाल सीधी 11 अक्तूबर से होगी। शनि ग्रह की चाल सीधी होने से शनि की ढैय्या से जूझते लोगों के लिए यह राहत की बात होगी। इससे उन्हें हर कार्य में सफलता मिल सकती है। ग्रहों का राशि में परिवर्तन होने से संबंधित लोगों की परेशानी भी समाप्त होगी। बताया जा रहा है कि दो अक्तूबर को वृश्चिक राशि में जाएंगे। बुध ग्रह भी कन्या में आएंगे।  
सीधी चाल अक्तूबर में
शनि ग्रह अक्तूबर में 11 तारीख से सीधी चाल शुरू करेंगे। इससे शनि की तमाम तरह की दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। यह शनि दशा से परेशान लोगों के लिए शुभ संकेत देगी। इस गोचर का लाभ तीन राशियों को प्रमुख तौर पर मिलेगा। न केवल नौकरी बल्कि उनकी आर्थिक और मनोदशा को भी सुधारेगी ये सीधी चाल।
तुला : तुला राशि वाले अभी शनि की ढैय्या से पीड़ित चल रहे हैं। अब 11 अक्तूबर को जब शनि की चाल बदलेगी तो इस राशि को काफी फायदा होने वाला है। इस राशि से जुड़े लोगों की नौकरी से जुड़ी समस्याएं और संकट खत्म हो जाएगी। कारोबारियों को भी इससे व्यापार में लाभ होगा। करिअर में कई तरह की तरक्की होने की संभावना है।
मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए भी शनि की सीधी चाल काफी असर डालेगी। यह मानसिक रूप से परेशान चल रहे मिथुन राशि वालों को भी संकट से उबारेगी। अभी इस राशि के लोगों पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के गोचर से उन्हें मुक्ति मिलेगी। इससे आगे चलकर कर्ज से भी मुक्ति मिल सकेगी और धन के स्रोत बढ़ेंगे और धन लाभ होगा। आर्थिक तौर पर भी लोगों को इससे काफी लाभ होने वाला है।
धनु राशि : धनु राशि के लोगों के लिए शनि की यह सीधी चाल काफी सहायक हो सकती है। उनको हर तरह से लाभ मिलेगा। मेहनत के अनुसार फल मिलने का समय भी इस राशि के सीधे होने से आएगा। इस राशि के लोगों के लिए वाहन खरीदने की भी योजना बन सकती है। कमाई में वृद्धि होने की संभावना है और धन के लाभ का भी योग बन रहा है।
GB Singh
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					